ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश के मंदसौर स्थित अष्टमुखी भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में अशोभनीय हरकतें करने के माम... मंदसौर जिले मेंअवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार मामलों में प्रकरण दर्ज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया - “राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता हैं।” मंदसौर जिले में पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में...

जीवन में तरक्की के लिए ईमानदारी और परिश्रम के साथ संवेदनशीलता जरूरी : राज्यपाल श्री पटेल

भोपाल। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जीवन में तरक्की के लिए ईमानदारी और परिश्रम के साथ ही सोच का विशाल और संवेदनशील होना जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता है, उसके प्रति व्यक्ति का दृष्टिकोण ही उसे बड़ा और छोटा करता है।

राज्यपाल टेक्नोक्रेट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्लेसमेंट अचीवर्स एण्ड एनुअल-डे समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्लेसमेंट-डे विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। अब समाज में उनकी भूमिका बदल जाएगी। अभी तक उन्हें समाज और राष्ट्र से जो कुछ मिला है, उसे वापस करने के लिए आदर्श संतान, व्यक्ति और नागरिक के रूप में समाज के कमजोर, वंचित वर्गों के विकास की जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शरीर का कोई अंग कमजोर होता है तो व्यक्ति पूर्ण क्षमता से कार्य नहीं कर पाता है, विकास की दौड़ में पिछड़ जाता है, उसी तरह समाज अथवा राष्ट्र में कोई समुदाय अथवा वर्ग कमजोर और पिछड़ा है तो वह समाज और देश कभी भी विकसित नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया एक शीशे के समान है, जो व्यक्ति की सोच और विश्वासों को प्रतिबिंबित करती है। यह आवश्यक है कि व्यक्ति की सोच उदार, इरादे मजबूत हों और कड़ी मेहनत के लिए वह सदैव तत्पर रहे। सफलता का सूत्र विपरीत परिस्थितियों में भी आत्म-विश्वास के साथ प्रयास करने में है। जीवन में उतार-चढ़ाव, अच्छे-बुरे दिन आते-जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि भावी सफलता की चकाचौंध में पालकों, गुरुजनों के त्याग और सहयोग को याद रख कर, उनके प्रति कर्त्तव्यों का सम्मान भाव के साथ पालन को सदैव प्राथमिकता दें।

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कौशल उन्नयन का कार्य व्यापक स्तर पर शुरू किया गया था। उन प्रयासों के फलस्वरूप युवाओं के लिए देश-दुनिया में रोजगार की अपार संभावनाएँ निर्मित हो रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अच्छे आकर्षक पैकेज पर नौकरियाँ मिलना हर्ष और गर्व का विषय है।

प्रारंभ में टेक्नोक्रेट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की चेयर पर्सन श्रीमती साधना करसोलिया ने प्लेसमेंट-डे पर विद्यार्थियों को सफलता के लिए बधाई दी और भावी जीवन के लिए मार्गदर्शन एवं शुभकामनाएँ दी। संस्थान के निदेशक श्री कुमार निश्चल ने आभार माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.