ब्रेकिंग
शादी कराने के नाम पर 36 वर्षीय युवक से ठगी, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्...

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का द्वितीय चरण 10 मई से अभियान 25 मई तक चलेगा

भोपाल। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का द्वितीय चरण 10 मई से प्रारंभ होगा। अभियान में चिन्हांकित 67 सेवाएँ नागरिकों को प्रदान करने वाले सभी मैदानी कार्यालयों में सेवा प्रदान शिविर लगाये जाएंगे। अभियान 25 मई तक चलेगा।

     सामान्य प्रशासन विभाग ने अभियान के सफल संचालन के लिये विभाग प्रमुखों, कमिश्नर्स, कलेक्टर्स सहित पंचायत एवं नगरीय निकायों को निर्देश जारी किये है। कहा गया है कि सभी कार्यालयों में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण के बैनर भी लगाये जायें।  

प्रत्येक कार्यालय के लिये नामांकित होगा नोडल अधिकारी

     सभी कलेक्टर अपने जिले में प्रत्येक कार्यालय, जिसमें शिविर लगेगा, के लिये विशिष्ट नोडल अधिकारी नामांकित करेंगे। चिन्हांकित 67 सेवाओं के जो आवेदन ऑनलाईन या ऑफलाईन संबंधित कार्यालयों में अभियान प्रारंभ होने के पूर्व लंबित है, उनका निराकरण अभियान के दौरन किये जाने तथा प्रत्येक दिन के निराकरण की जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जायेगी। अभियान अवधि में प्राप्त निर्धारित सेवाओं के आवेदनों का निराकरण भी पोर्टल में दर्ज करना सुनिश्चित किया जायेगा। पोर्टल पर जिले के शिविर की संख्या भी दर्ज की जायेगी। प्रत्येक कार्यालय में आने वाले आवेदकों के लिये बैठक एवं पेयजल आदि की उपयुक्त व्यवस्था भी होगी। यह सुनिश्चित किया जायेगा कि अभियान समाप्ति के बाद चिन्हांकित 67 सेवाओं का कोई भी पात्र आवेदन शेष न रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.