ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

भारतीय संस्कृति में विवाह को संस्कार माना गया – मुख्यमंत्री श्री चौहान

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में विवाह को संस्कार माना गया है। विवाह युवक-युवती के परिणय के साथ परिवारों को भी मिलाता है। स्वयं सुखी, प्रसन्न और प्रेम से रहने के साथ दोनों परिवारों का ध्यान रखना नवविवाहित दम्पत्ति की जिम्मेदारी है। विवाह के लिये बेटी को बोझ न माना जाए, इस उद्देश्य से ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाय योजना आरंभ की गई है। योजना में नवविवाहित जोड़े को चेक से 49 हजार रूपए उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे बेटी और दामाद अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार नई गृहस्थी की सामग्री स्वयं खरीद सकें। योजना में विवाह की अन्य व्यवस्थाएँ जिला प्रशासन द्वारा की जा रही हैं। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि नवविवाहित जोड़ों के परिजन को अन्य शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों में भी लाभान्वित किया जाए। इससे नवदम्पत्ति को अपनी गृहस्थी चलाने में आसानी होगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान विदिशा जिले के गंजबसौदा, बैतूल जिले के भीमपुर तथा जनपद पंचायत बैतूल, खण्डवा जिले की नगर परिषद मूंदी एवं खण्डवा नगर निगम द्वारा नवचंडी देवी धाम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलनों को मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

गृहस्थी की गाड़ी प्रेम से चलाएँ

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलनों से आज विवाहों का महाकुंभ सम्पन्न हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने “मामा की दुआएँ लेती जा – जा तुझको सुखी संसार मिले” गीत गुनगुनाकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.