ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

कमलनाथ के समक्ष आष्टा से जिला पंचायत सदस्य, प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी के अध्यक्ष कमल सिंह चौहान सहित उनके करीब 2000 कार्यकर्ता कांग्रेस मे शामिल

भोपाल। कमलनाथ के समक्ष आष्टा से जिला पंचायत सदस्य, प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी के अध्यक्ष कमल सिंह चौहान सहित उनके करीब 2000 कार्यकर्ताओं कांग्रेस मे शामिल  हुए। कमलसिंह चौहान 2018 के विधानसभा चुनाव मे 8.52%वोट लाकर तीसरे नम्र पर रहे थे।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही अब दल बदल शुरु हो गया है, ज्ञात हो कि जहां पर पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हुए। तो वहीं अब भाजपा से जुड़े या भाजपा को समर्थन दे चुके कई नेता अब कांग्रेस का रुख कर रहे हैं। जिसका सबसे बडा उदाहरण सीएम शिवराज के गृह जिले में देखने को मिला। आष्टा से जिला पंचायत सदस्य प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी के अध्यक्ष कमल सिंह चौहान सहित उनके करीब 2000 कार्यकर्ताओं ने अपना विलय कांग्रेस मे कर लिया है।
मंगलवार को आष्टा विधानसभा सीट से आने वाले प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता कमल सिंह चौहान ने कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिसके बाद से सूबे में तेजी से बदल रहे राजनैतिक समीकरण ने भाजपा की टेंशन को बढा दिया है। जहां प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी के अध्यक्ष सहित उनके करीब 2000 कार्यकर्ताओं ने अपना विलय कांग्रेस मे कर लिया है।

ज्ञात हो कि कमल सिंह चौहान आष्टा विधानसभा से 3 बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वह आष्टा से जिला पंचायत सदस्य भी हैं और पिछलेे दिनों हुए जिला पंचायत के चुनाव में कमल सिंह चौहान ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.