ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

इंदौर से मंदसौर व्यवसाय के सिलसिले में आया व्यापारी, लघुशंका के लिए गया, इतने में कर्मचारी कार, रुपए और मोबाइल लेकर फरार हुआ

मंदसौर। मध्यप्रदेश के महानगर इंदौर के एक व्यापारी ने पिपलियामंण्डी पुलिस थाना पर शिकायत दर्ज करवाई की उसका ही कर्मचारी उसको लूटकर फरार हो गया। व्यापारी अपने कर्मचारी के साथ इंदौर से मंदसौर व्यवसाय के सिलसिले में आया था। व्यापारी लघुशंका के लिए गया। इतने में कर्मचारी कार, रुपए और मोबाइल लेकर फरार हो गया। मामले में व्यापारी ने कर्मचारी के खिलाफ पिपलियामंडी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
पिपलियामंडी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर के पिपलियाहना निवासी आनंद पिता अरुण कुमार का नल फिटिंग सामान का होलसेल का कारोबार है। व्यापारी अपने कर्मचारी प्रतिपाल पिता भगवानदास यादव निवासी हरिओम पन्ना नगर इंदौर के साथ होण्डा अमेज कार क्रं. एमपी 09 सीएक्स 4220 लेकर 11 अप्रैल को इंदौर से निकले थे। कर्मचारी व्यापारी के यहां करीब ढाई साल के कार्य कर रहा था और हमेशा उनके साथ टूर पर आता था। पुलिस ने मामले की जांच की जा रही है।
कलेक्शन करके 14 अप्रैल को दोनों वापस इंदौर लौट रहे थे। व्यवसायी पिपलियामंडी टोल बूथ के निकट व्यापारी के लिए कार से नीचे उतरा। इस दरमियान कर्मचारी कार और उसमें रखे 4 लाख रुपए और मोबाइल लेकर फरार हो गया। इसके बाद कर्मचारी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। अपने साथ हुई घटना की शिकायत व्यापारी ने पिपलियामंडी थाने में की है। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने ने कर्मचारी के खिलाफ प्रकरण अपराध क्रमांक 99/23 धारा 408,भादवी दर्ज किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.