ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर हमला कर कहा कुछ मुट्ठीभर लोग विकास कार्यों से भौखलाए हुए हैं, उन्हें काम करने वाले लोगों से परेशानी हो रही

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर हमला कर कहा कुछ मुट्ठीभर लोग विकास कार्यों से भौखलाए हुए हैं, इस तरह के लोग जो परिवारवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को पोषित करते रहे उन्हें काम करने वाले लोगों से परेशानी हो रही है। इन्हें देश, समाज के भले से कोई लेनादेना नहीं है। इन्हें सिर्फ अपने कुंबे को फलता-फूलता देखना पसंद है। तेलंगाना को इसतरह के लोगों से सतर्क रहना जरूरी है। इनके तीन मतलब सत्य थे, पहला इनके ही परिवार की जय-जयकार हो, दूसरा करप्शन का पैसा इनके पास आता रहे और तीसरा जो पैसे गरीब के लिए भेजे जाते थे वह पैसे इनके भ्रष्ट ईको सिस्टम के अंदर बांटने में काम आ जाए। ये तिलमिलाए हुए हैं, बौखलाहट में कुछ भी किए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले इसतरह के कई राजनीतिक दल सुप्रीम कोर्ट पहुंच कि हमें सुरक्षा दो कि हमारे भ्रष्टाचार की किताबें कोई खोले नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने वहां भी उन्हें झटका दे दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दक्षिण भारत की यात्रा के दौरान शनिवार को हैदराबाद पहुंचे। इस मौके पर राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन और अन्य गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकंदराबाद और तिरुपति के बीच देश की 12वीं वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद में एम्स बीबीनगर का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इस दौरान एक जनसभा को संबोधित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.