ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

महिला कांग्रेस ने भोपाल स्थित कैलाश विजयवर्गीय के बंगले पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया, मामला महिलाओ को शूर्पणखा बोलने का

भोपाल। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के युवतियों को लेकर दिए बयान पर अब सियासी बवाल शुरू हो गया है। महिला कांग्रेस ने शनिवार को भोपाल स्थित कैलाश विजयवर्गीय के बंगले पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया।
महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल ने बताया कि एक ओर सीएम शिवराज सिंह चैहान प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना चला रहे हैं। वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय नारी शक्ति का अपमान करते हैं। यदि बीजेपी नारी शक्ति का सम्मान करती है तो तत्काल विजयवर्गीय को पार्टी से बर्खास्त किया जाए। यदि बीजेपी ने विजयवर्गीय के खिलाफ एक्शन नहीं लिया तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरेगी।
ज्ञात हो बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने हनुमान जयंती के अवसर पर इंदौर में आयोजित एक धार्मिक आयोजन को संबोधित करते हुए बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि श्मैं आज भी जब निकलता हूं, पढ़े-लिखे नौजवानों, बच्चों को झूमते हुए देखता हूं तो सच में ऐसी इच्छा होती है कि पांच-सात ऐसी दूं कि उनका नशा उतर जाए। सच कह रहा हूं, भगवान की कसम। हनुमान जयंती पर झूठ नहीं बोलूंगा। लड़कियां भी इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि… अपन महिलाओं को देवी बोलते हैं। उनमें देवी का स्वरूप ही नहीं दिखता। बिल्कुल शूर्पणखा लगती है। सच में अच्छा सुंदर भगवान ने शरीर दिया है। जरा अच्छा कपड़ा पहनो यार। बच्चों में आप संस्कार डालिए। मैं बहुत चिंतित हूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.