मल्हारगढ़ थाना पुलिस द्वारा लूट व चोरी के गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, सात आरोपी की तलाश जारी
मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला के थाना मल्हारगढ पर विगत दिनों मे लूट व चोरी की घटनाए हुयी थी जिसके संबंध मे कार्यवाही हेतु प्रेस वार्ता कर मामलेका खुलासा करते हुए अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर बताया की, निर्देश दिये थे जो गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर एंव मनोज रत्नाकर अनुविभागीय अधिकारी प्रभारी पुलिस अनुभाग मल्हारगढ़ के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी थाना मल्हारगढ निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार के कुशल नेतृत्व में थाना मल्हारगढ पुलिस टीम को मिली सफलता ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- अपराध क्रमांक 69/23 धारा 394,506,34 भादवि – 26.03.23 को फरियादी दीपक पिता बगदीराम गायरी उम्र 23 साल निवासी ग्राम अमरपुरा ने थाने पर रिपोर्ट किया कि अज्ञात बदमाशों द्वारा मेरे व रमेश बागरी के साथ मारपीट कर खेत से 40 किलो डोडा व 25 किलो पोस्तादाना लूट कर ले गये जिस पर से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
अपराध क्रमांक 73/23 धारा 379 भादवि – फरियादी भुवानी सिंह पिता चमसिंह राजपुत निवासी जेतुपुरा ने थाने पर रिपोर्ट किया कि दिनांक 28.02.23 को अज्ञात बदमाशों द्वारा मेरे खेत से 30 किलो साबूत डोडा चोरी कर ले गये है जिस पर से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
अपराध क्रमांक 74/23 धारा 379 भादवि – फरियादी रामप्रसाद पिता प्रभूलाल बावरी निवासी पामाखेडा ने थाने पर आकर रिपोर्ट कीया कि दिनांक 25.03.23 को अज्ञात बदमाशों द्वारा मेरे खेत से 25 किलो साबूत डोडा चोरी कर ले गये है जिस पर से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
उक्त प्रकरण मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना मल्हारगढ पर लूट व चोरी की घटना की पतारसी व आरोपी की तलाश हेतु टीम गठीत की गई टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये 03.04.2023 को मुखबिर सूचना पर से संदिग्ध पिंटू पिता जगदीश बावरी उम्र 20 साल निवासी जोगणी व दयाराम पिता गोविन्द बावरी उम्र 25 साल निवासी मगरोडा थाना रठाजना जिला प्रतापगढ को पिंटू के खेत से अभिरक्षा मे लेकर हिकमत अमली से पुछताछ करते उक्त दोनों आरोपियों द्वारा लूट की घटना 01. पुष्कर पिता जगदीश बावरी निवासी जोगणी 02. मुन्नालाल पिता परसराम बावरी निवासी सिंदपन 03. विष्णु पिता लक्ष्मण बावरी निवासी जोगणी 04. उदल पिता रामगोपाल बावरी निवासी चंगेरी 05. समरथ पिता रामेश्वर बावरी निवासी जोगणी के साथ मिलकर करना कबूल किया तथा खेत मे टुटे हुए डोडे पडे होने की सूचना मदन पिता भेरुलाल रेगर निवासी अमरपुरा द्वारा देना तथा लूटा गया माल मे से 5 किलो ग्राम अपने रिश्तेदार अर्जुन पिता गोवर्धनलाल बावरी निवासी बरखेडा पंथ व 2 किलो मदन रेगर को बेचने के लिए देना बताया । उक्त घटना में सहयोग करने वाले दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर अर्जुन से 5 किलो पोस्तादाना व मदन रेगर से 2 किलो पोस्तादाना विधिवत जप्त किया गया । बाद प्रकरण के आरोपी पिंटु के कब्जे से लूट मे गया मश्रुका 5 किलो पोस्तादाना , घटना मे प्रयुक्त डंडा व मो.सा. क्रमांक डच्43डभ्3992, तथा आरोपी दयाराम के कब्जे से 20 किलो डोडाचुरा , घटना मे प्रयुक्त डंडा व मो.सा. क्रमांक त्श्र35ैश्र8169 को जप्त किया गया तथा प्रकरण मे धारा 8ध्15 एनडीपीएस एक्ट व 120 बी भादवि का ईजाफा किया गया है ।
प्रकरण मे गिरफ्तार शुदा आरोपी पिंटू पिता जगदीश बावरी उम्र 20 साल निवासी जोगणी व दयाराम पिता गोविन्द बावरी उम्र 25 साल निवासी मगरोडा से पूर्व मे हुई साबूत डोडा चोरी की घटनाओं के संबंध मे हिकमत अमली से पुछताछ करते आरोपियों द्वारा ग्राम पामाखेडा व जेतपुरा मे किसान के खेत से अपने सहयोगी 01. पुष्कर पिता जगदीश बावरी निवासी जोगणी 02. मुन्नालाल पिता परसराम बावरी निवासी सिंदपन 03. विष्णु पिता लक्ष्मण बावरी निवासी जोगणी 04. उदल पिता रामगोपाल बावरी निवासी चंगेरी 05. समरथ पिता रामेश्वर बावरी निवासी जोगणी 06. सुनिल पिता गेंदमल बावरी निवासी जोगणी 07. गोपाल पिता मानसिंह बावरी निवासी जोगणी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना बताया ।
अपराध क्रमांक 73/23 धारा 379 भादवि मे आरोपी पिंटू पिता जगदीश बावरी उम्र 20 साल निवासी जोगणी के कब्जे से 05 किलो डोडाचूरा व आरोपी दयाराम पिता गोविन्द बावरी उम्र 25 साल निवासी मगरोडा के कब्जे से 03 किलो पोस्तादाना जप्त किया गया तथा प्रकरण मे आरोपियों के विरुद्ध धारा 8ध्15 एनडपीएस एक्ट का ईजाफा किया गया । तथा अपराध क्रमांक 74ध्23 धारा 379 भादवि मे गिरफ्तारशुदा आरोपी पिंटु पिता जगदीश बावरी उम्र 20 साल निवासी जोगणी के कब्जे से 02 किलो पोस्तादाना व आरोपी दयाराम पिता गोविन्द बावरी उम्र 25 साल निवासी मगरोडा के कब्जे से 02 किलो पोस्तादाना जप्त किया गया । प्रकरण मे शेष फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है ।
कार्यवाही मे ये गिरफ्तारशुदा आरोपी –
01. पिंटू पिता जगदीश बावरी उम्र 20 साल निवासी जोगणी, 02. दयाराम पिता गोविन्द बावरी उम्र 25 साल निवासी मगरोडा थाना रठाजना जिला प्रतापगढ, 03. मदन पिता भेरुलाल रेगर उम्र 35 साल निवासी अमरपुरा, 04. अर्जुन पिता गोवर्धनलाल बावरी उम्र 30 साल निवासी बरखेडा पंथ।
मामले मे ये है फरार आरोपी –
01. पुष्कर पिता जगदीश बावरी निवासी जोगणी, 02. मुन्नालाल पिता परसराम बावरी निवासी सिंदपन थाना वायडी नगर, 03. विष्णु पिता लक्ष्मण बावरी निवासी जोगणी, 04. उदल पिता रामगोपाल बावरी निवासी चंगेरी, 05. समरथ पिता रामेश्वर बावरी निवासी जोगणी, 06. सुनील पिता गेंदमल बावरी निवासी जोगणी, 07. गोपाल पिता मानसिंह बावरी निवासी जोगणी।
घटना को उजागर करने मे इन का रहा सराहनिय कार्यः- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार,उनि आर एस अमलियार , उनि बी के एस चैधरी, उनि पुर्णिमा सिरोहीया , प्रआर 465 विजय परमार ,प्रआर 395 नेपाल सिंह , प्रआर 687 संजय कर्णिक ,आर 814 अंकित जाट ,आर 725 नितेश पाटीदार , आर 652 नितिश शर्मा , आर 419 दिलीप मेघवाल , आर 03 कुमार गोरव , आर 770 शौकिन रेगर , आर 666 दिलीप जाट , आर 104 आलोक गुर्जर तथा सायबर सेल के प्रआर आशीष बैरागी व आर मनीष बघेल का सराहनीय योगदान रहा ।