ब्रेकिंग
अप्रैल 2026 से घरेलू उपभोक्ता (150-300 यूनिट मासिक खपत) के बिल में 150-300 रुपये प्रतिमाह और सालाना ... एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम...

जबलपुर लोकायुक्त ने विद्युत वितरण केंद्र में पदस्थ जेई जगदीश परिहार को 10 हजार रुपयों की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

भोपाल। मध्यप्रदेश में जबलपुर लोकायुक्त ने सिवनी संभाग के मुंगवानी में किसान के खेत में बिजली लाइन बिछाने ट्रांसफार्मर व पोल खड़ा करने एस्टीमेट बनाने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे कनिष्ठ यंत्री सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया है।
लोकायुक्त दल के प्रभारी कमल सिंह उइके ने बताया कि विद्युत ठेकेदार ने मुंगवानी विद्युत केंद्र के अंतर्गत रनवेली गांव में किसान बादामी मालवीय के लिए एक ट्रांसफार्मर व नौ एलटी लाइन का पोल लगाने के लिए आनलाइन आवेदन किया था। इसका एस्टीमेट तैयार करने के एवज में विद्युत वितरण केंद्र मुंगवानी के उपयंत्री (कनिष्ठ यंत्री) जगदीश परिहार (31) ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत विद्युत ठेकेदार सुरेंद्र सिंह पुत्र राजकुमार ठाकुर (37) नागपुर रोड खैरीटेक निवासी ने लोकायुक्त जबलपुर में दर्ज कराई थी।
लोकायुक्त जबलपुर पुलिस अधीक्षक संजय साहू के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन करने के बाद 29 मार्च बुधवार को लोकायुक्त दल ने विद्युत वितरण केंद्र मुंगवानी कार्यालय पहुंचकर आरोपित उपयंत्री जगदीश पुत्र यतेंद्र परिहार व सहआरोपित नरेंद्र पुत्र शिवकुमार बंदेल मुंगवानी निवासी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
लोकायुक्त दल के प्रभारी कमल सिंह उइके ने बताया कि ग्राम रनवेली में किसान बादामी मालवीय ने एक ट्रांसफार्मर व नौ एलटी लाइन का पोल लगाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसका एस्टीमेट तैयार करने के एवज में विद्युत वितरण केंद्र मुंगवानी के उपयंत्री (कनिष्ठ यंत्री) जगदीश परिहार (31) ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत विद्युत ठेकेदार सुरेंद्र सिंह पुत्र राजकुमार ठाकुर (37) नागपुर रोड खैरीटेक निवासी ने लोकायुक्त जबलपुर में दर्ज कराई थी। इस मामले में बुधवार को लोकायुक्त जबलपुर पुलिस अधीक्षक संजय साहू के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन करने के बाद बुधवार को उपयंत्री जगदीश पुत्र यतेंद्र परिहार व सहआरोपित नरेंद्र पुत्र शिवकुमार बंदेल मुंगवानी निवासी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में निरीक्षक कमल सिंह उइके, निरीक्षक भूपेंद्र कुमार दीवान व अन्य सदस्य शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.