ब्रेकिंग
सामाजिक चेतना के लिए पत्रकारिता के मूल्यों को नई ऊंचाई प्रदान करते हुए पत्रकार सेवा में सतत योगदान द... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दलौदा और नाहरगढ़ में शराब जब्त, सुवासरा में मछल... मंदसौर जिले में पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध शराब और सट्टे पर शिकंजा; कई आरोपी पकड़ाए, हादसे में तीन घायल रासेयो नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण, डॉ. हरीश व्यास ने युवाओ... भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कांग्रेस ने लंबे समय त... मुख्यमंत्री ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2025-26 में जबलपुर को स्वच्छता के लिए देश में दूसरा स्थान मिलने पर... गांधीसागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक (18 नवंबर) से पहले मंदसौर जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल, 57 अधिका... आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी, सभी रिक्त पद शीघ्र भरे जाएं ... भोपाल में सोनिया गांधी की पुस्तक का गरिमामय विमोचन समारोह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद भोपाल में नकुलनाथ के पोस्टर - ‘मध्यप्रदेश की मजबूरी है, नकुलनाथ जरूरी है’

मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दलौदा और नाहरगढ़ में शराब जब्त, सुवासरा में मछली व इको कार पकड़ी / 15 नवंबर को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई, आबकारी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिले में अवैध शराब के कारोबार और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। दलौदा और नाहरगढ़ पुलिस ने अवैध देशी प्लेन शराब एवं हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए। वहीं सुवासरा पुलिस ने 150 किलो मछली, 10 लीटर शराब और एक इको कार जब्त कर प्रकरण दर्ज किया।

दलौदा पुलिस ने 16 क्वार्टर देशी शराब जब्त की

दलौदा पुलिस ने ग्राम पाडलिया लालमुंहा से राकेश पिता श्यामलाल धनगर, उम्र 34 वर्ष, निवासी पाडलिया लालमुंहा को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की। घटना 15 नवंबर 2026 को शाम 6.37 से 6.50 बजे के बीच की है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक 115 जितेंद्र निवेदी की भूमिका रही।

नाहरगढ़ पुलिस ने 20 क्वार्टर देशी शराब पकड़ी

नाहरगढ़ पुलिस ने ग्राम कचनारा के कोटड़ी माण्डा रास्ते पर कार्रवाई करते हुए रायसिंह पिता कारूलाल डांगी, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम कचनारा को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 20 क्वार्टर देशी प्लेन शराब जब्त की गई। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक 69 अजानु सिंह शामिल रहे।

बेटीखेड़ी में महिला के कब्जे से कच्ची शराब जब्त

नाहरगढ़ पुलिस ने ग्राम बेटीखेड़ी स्थित बाछड़ा डेरे से सायरा बाई के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब जब्त की। पुलिस रिकॉर्ड में इस संबंध में दो अलग-अलग अपराध क्रमांक 498/26 और 500/26 दर्ज हैं। एक प्रकरण में शराब की कीमत 500 रुपये बताई गई है। दोनों मामलों में आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक दिलावर सिंह एवं सहायक उप निरीक्षक सीताराम शर्मा की भूमिका रही।

सुवासरा में 150 किलो मछली, 10 लीटर शराब और इको कार जब्त

सुवासरा थाना पुलिस ने मछली और शराब के परिवहन से जुड़े मामले में 150 किलोग्राम मछली, 10 लीटर शराब तथा इको कार क्रमांक MP-14र्-ZK-4883 जब्त की। मामले में शम्भुनाथ योगी पिता रतनाथ योगी, उम्र 45 वर्ष, निवासी रामपुरा, जिला नीमच की शिकायत पर परसराम मीणा उर्फ बबलू पिता कंवरलाल मीणा, निवासी आनंदीपुरा, थाना गरोठ के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), मत्स्य अधिनियम की धारा 5, आबकारी अधिनियम की धारा 49(क) एवं भादंसं की धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई में उप निरीक्षक गेंदाल पालसिया की भूमिका रही।

पुलिस ने सभी मामलों में जब्त सामग्री के आधार पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.