ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री ने पांढुर्णा में बलराम कृषि महोत्सव को भोपाल से वर्चुअली किया संबोधित उन्नतशील कृषकों, म... मंदसौर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाईः- 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, पुलिस बल की मौजूदगी में ... मैदानी अमले से नियमित संवाद, प्रोत्साहन और संवेदनशील व्यवहार से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में होग... शुभ दीपावली महालक्ष्मी महापूजा मुर्हुत शुभ संवत 2083 कार्तिक मास कृष्ण पक्ष सन् 2026 के विशेष शुभ मु... मंदसौर में सट्टा अंक लिखते युवक को पुलिस ने पकड़ा, 610 रुपए नकद जब्त मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के 10 से अधिक पदाधिकारी निलंबित, नई दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोरी र... वायडीनगर पुलिस ने धारदार हथियार के साथ एक आरोपी को पकड़ा, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज मंदसौर के कालाखेत स्कूल ग्राउंड में विवाद, शासकीय कर्मचारियों के कार्य में बाधा डालने और गाली-गलौज क... टीआई दिलीप पुरी की मौत के बाद एक्शन में पुलिस के आला अधिकारी, स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन सहित वरिष्ठ अध... मंदसौर जिला के गांधी सागर में 17 नवंबर को मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक प्रस्तावित, कलेक्टर ने तैय...

मंदसौर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाईः- 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया कब्जा

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देशन में प्रशासनिक टीम ने ग्राम भुन्याखेड़ी में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 30 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

एसडीएम शुभम पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम भुन्याखेड़ी स्थित शासकीय सर्वे नंबर 514 की कुल 0.75 हेक्टेयर भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। उक्त भूमि की अनुमानित बाजार कीमत करीब 30 करोड़ रुपये बताई गई है। प्रशासन ने अतिक्रमणकर्ता साबिर पिता बफाति हड्डी के कब्जे को मंदसौर नगर तहसीलदार नीलेश पटेल एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में हटवाया।

अतिक्रमण हटाने के बाद भूमि का कब्जा कर्मचारी आवास निगम, विंध्याचल भवन भोपाल की ओर से मौके पर उपस्थित राहुल चौहान तथा नगर पालिका मंदसौर के कार्यपालन यंत्री पी.एस. धार्वे को सौंप दिया गया।

प्रशासनिक एवं राजस्व अमला रहा मौजूद

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार अभिषेक चौरसिया, राजस्व निरीक्षक विकास चौहान, पटवारी राजेंद्र चंदेल, राजेश मेहता, गोवर्धन पाटीदार, रविंद्र पाटीदार, माधुरी परमार, नगर पालिका इंजीनियर शाहिद मिर्जा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशासन की इस कार्रवाई को शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.