Madhya Pardesh / मंदसौर। जिले की वायडीनगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को धारदार हथियार के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लकड़ी का हत्था लगा लोहे का धारदार धारिया दांव जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 2 नवंबर 2026 को शाम करीब 4रू30 बजे इंद्रा कॉलोनी मंदसौर में साईं मंदिर के पीछे ग्रिड के पास से आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी की पहचान शेरू खां मेवाती (38 वर्ष), निवासी तालाब के किनारे, इंद्रा कॉलोनी मंदसौर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार धारिया दांव, जिसमें लकड़ी का हत्था लगा हुआ था, जब्त किया। मामले में थाना वायडीनगर में अपराध क्रमांक 459/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में थाना वायडीनगर पुलिस की भूमिका रही।