मंदसौर के कालाखेत स्कूल ग्राउंड में विवाद, शासकीय कर्मचारियों के कार्य में बाधा डालने और गाली-गलौज करने पर 18 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर शहर के कालाखेत स्कूल ग्राउंड क्षेत्र में शिक्षा विभाग की जमीन को लेकर हुए विवाद के मामले में कोतवाली पुलिस ने शासकीय कर्मचारी के साथ अभद्रता, गाली-गलौज करने, सदोष अवरोध उत्पन्न करने और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में 18 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार फरियादी प्यार सिंह पिता भगवान सिंह धर्वे, उम्र 55 वर्ष, निवासी नगर पालिका परिषद मंदसौर की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई। घटना 2 नवंबर 2026 को सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच कालाखेत स्कूल ग्राउंड क्षेत्र में शिक्षा विभाग की जमीन पर हुई।
आरोप है कि आरोपियों ने एकत्रित होकर भीड़ जमाई तथा शासकीय कर्मचारी के साथ सदोष अवरोध उत्पन्न कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। इस दौरान आरोपियों द्वारा मां-बहन की अश्लील गालियां देने का भी आरोप लगाया गया है।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने नाहर साठिया, राजेश साठिया, राहुल साठिया, अजीत साठिया, जाफर साठिया, बाबू साठिया, अर्जुन साठिया, गोलू साठिया, कासर साठिया, शंकर साठिया, लीला, नेतुड़ी, जेतुन, सडुकी, रीना साठिया, काजल साठिया, छप्पू साठिया एवं पायल साठिया सहित कुल 18 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। सभी आरोपी कालाखेत मंदसौर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस कार्रवाई- कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 665/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 190, 132, 126(2), 296(बी) तथा भादवि की धारा 147, 149, 353, 341 एवं 294 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।