मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के 10 से अधिक पदाधिकारी निलंबित, नई दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोरी रैली में गैरहाजिरी पड़ी भारी
भोपाल। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने संगठनात्मक अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित श्वोट चोरी रैलीश् में अनुपस्थित रहने वाले मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर जानकारी साझा की है।
युवा कांग्रेस ने अपने बयान में कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए रैली में पदाधिकारियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया गया है। इसे संगठनात्मक अनुशासनहीनता मानते हुए संबंधित पदाधिकारियों को अगले आदेश तक निलंबित करने का निर्णय लिया गया है।
संगठन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने और राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश युवा कांग्रेस में संगठनात्मक अनुशासन और पदाधिकारियों की जवाबदेही को लेकर चर्चा तेज हो गई है।