ब्रेकिंग
गरोठ में अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, देशी-विदेशी मदिरा जब्त शामगढ़ में नकली दूध बनाने की सामग्री जब्त, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त होगी जारी, देश के किसान परिवारों को मिलेगा लाभ MLC चुनाव पर PM मोदी के ट्वीट से सियासी घमासान, अजय राय बोले- कांग्रेस ने यूपी में चुनाव लड़ा ही नहीं सीतामऊ पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा, शराब जब्त शाजापुर के रंथभंवर गांव में कृष्णमृग रेस्क्यू अभियान का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया निरीक्षण, ... म.प्र. मे 27 प्रतिशत ओबीसी् आरक्षण की खामिया, कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः अवैध हथियारों की तस्करी करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 700 जिंदा कारतूस औ... मंदसौर में एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार / क्रेटा कार से हो रही थी मादक प... सरकारी पोल पर लगे दो ट्रांसफॉर्मर ले उड़े चोर, लाईन मेन ने सुवासरा पुलिस थाने में दर्ज कराया चोरी का...

MLC चुनाव पर PM मोदी के ट्वीट से सियासी घमासान, अजय राय बोले- कांग्रेस ने यूपी में चुनाव लड़ा ही नहीं

वाराणसी। उत्तर प्रदेश समेत चार बड़े राज्यों में हुए MLC चुनाव के नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव में बैलेट पेपर के इस्तेमाल का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और सवाल किया कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में 28 सीटों पर हुए MLC चुनाव में कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इन चुनावों में मतपत्रों का इस्तेमाल हुआ है। उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दलों की ओर इशारा करते हुए पूछा कि बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं? पीएम मोदी के इस सवाल के बाद कांग्रेस की ओर से भी पलटवार सामने आया।

अजय राय ने कहा- कांग्रेस ने यूपी में चुनाव लड़ा ही नहीं

वाराणसी में कांग्रेस नेता अजय राय ने प्रधानमंत्री के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ष्मैं बताना चाहूंगा कि कांग्रेस पार्टी ने यूपी में चुनाव लड़ा ही नहीं। पीएम मोदी घबराए हुए हैं। अब भाजपा और PM मोदी का पूरी तरह से सफाया होने वाला है। अजय राय ने कहा कि MLC चुनाव के परिणाम को कांग्रेस के प्रदर्शन से जोड़ना उचित नहीं है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने यह चुनाव लड़ा ही नहीं।

2027 की तैयारी में पिंडरा पर फोकस

अजय राय ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी तैयारियों की बात कही। वाराणसी जिले की पिंडरा विधानसभा सीट को लेकर उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह पिंडरा पर ध्यान दे रहे हैं। अजय राय ने कहा कि पिंडरा के लोग उनके परिवार की तरह हैं और उन्हें हर जाति तथा समाज के सभी वर्गों का प्यार और आशीर्वाद मिला है।

उन्होंने कहा कि वे पिंडरा से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी चुनाव जीत चुके हैं और बाद में कांग्रेस के टिकट पर भी जीत हासिल की। अजय राय ने दावा किया कि जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद उनके साथ है। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी के ट्वीट और अजय राय के पलटवार ने उत्तर प्रदेश की सियासत में नई बहस को जन्म दे दिया है।

चुनाव पर च्ड मोदी के ट्वीट से सियासी घमासान, अजय राय बोले- कांग्रेस ने यूपी में चुनाव लड़ा ही नहीं

वाराणसी। उत्तर प्रदेश समेत चार बड़े राज्यों में हुए डस्ब् चुनाव के नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव में बैलेट पेपर के इस्तेमाल का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और सवाल किया कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में 28 सीटों पर हुए डस्ब् चुनाव में कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इन चुनावों में मतपत्रों का इस्तेमाल हुआ है। उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दलों की ओर इशारा करते हुए पूछा कि बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं? पीएम मोदी के इस सवाल के बाद कांग्रेस की ओर से भी पलटवार सामने आया।

अजय राय ने कहा- कांग्रेस ने यूपी में चुनाव लड़ा ही नहीं

वाराणसी में कांग्रेस नेता अजय राय ने प्रधानमंत्री के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ष्मैं बताना चाहूंगा कि कांग्रेस पार्टी ने यूपी में चुनाव लड़ा ही नहीं। पीएम मोदी घबराए हुए हैं। अब भाजपा और च्ड मोदी का पूरी तरह से सफाया होने वाला है।ष् अजय राय ने कहा कि डस्ब् चुनाव के परिणाम को कांग्रेस के प्रदर्शन से जोड़ना उचित नहीं है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने यह चुनाव लड़ा ही नहीं।

2027 की तैयारी में पिंडरा पर फोकस

अजय राय ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी तैयारियों की बात कही। वाराणसी जिले की पिंडरा विधानसभा सीट को लेकर उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह पिंडरा पर ध्यान दे रहे हैं। अजय राय ने कहा कि पिंडरा के लोग उनके परिवार की तरह हैं और उन्हें हर जाति तथा समाज के सभी वर्गों का प्यार और आशीर्वाद मिला है।

उन्होंने कहा कि वे पिंडरा से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी चुनाव जीत चुके हैं और बाद में कांग्रेस के टिकट पर भी जीत हासिल की। अजय राय ने दावा किया कि जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद उनके साथ है। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी के ट्वीट और अजय राय के पलटवार ने उत्तर प्रदेश की सियासत में नई बहस को जन्म दे दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.