ब्रेकिंग
बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि का तत्काल वितरण करें : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल दो युवकों से अवैध धारदार छुरे बरामद, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट में की कार्रवाई डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चि... श्री पशुपतिनाथ कि भक्ति के साथ स्वच्छता की पहल, मंदसौर विधायक विपिन जैन ने झाड़ू उठाकर पेश की मिसाल, ... मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनकल्याण योजना (संबल) 2.0 के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री निवास से जारी की 11... बालाघाट में चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय मैनपावर सर्वोच्च प्राथमिकता से सुदृढ़ करें : उप मुख्यमंत... ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ से छात्रों को सबसे ज्यादा फायदा होगाः पीपी चौधरी मंदसौर कोतवाली पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाई, धारदार छुरा लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार; जुआ खेलते तीन ... मंदसौर मे मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के शैक्षणिक सत्र 2026-27 का सत्रारंभ ... सट्टा अंक लिखते दो आरोपी गिरफ्तार, 960 रुपये नकद व सट्टा सामग्री जब्त

दो युवकों से अवैध धारदार छुरे बरामद, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट में की कार्रवाई

madhya aprdesh / मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लोहे के धारदार छुरे जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार थाना शहर कोतवाली में द्वारा दिनांक 25 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 13.05 बजे से 13.25 बजे के बीच बालागंज स्कूल ग्राउंड, कालाखेत आम रोड मंदसौर पर आरोपी अशोक पिता गणपत बोडाना बागरी उम्र 36 वर्ष, निवासी कचनारा थाना नाहरगढ़, जिला मंदसौर के कब्जे से लोहे का धारदार छुरा बरामद किया गया। जिसकी कीमत करीब 200 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर हथियार विधिवत जब्त किया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 537/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

वहीं दूसरे मामले में अपराध क्रमांक 538/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दिनांक 25 अगस्त 2026 को दोपहर 14.35 बजे से 15.00 बजे के बीच स्कूल ग्राउंड कालाखेत मंदसौर से आरोपी श्याम पिता गोविन्द सोलंकी उम्र 27 वर्ष, निवासी कचनारा थाना नाहरगढ़, जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से भी लोहे का धारदार छुरा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 200 रुपये है।

दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.