मंदसौर कोतवाली पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाई, धारदार छुरा लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार; जुआ खेलते तीन आरोपी पकड़े गये
Madhya Pardesh / मंदसौर। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार पुलिस कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को धारदार छुरा रखने के मामले में गिरफ्तार किया, जबकि जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा है।
धारदार छुरा लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार 23 अगस्त 2026 को शाम करीब 6.40 बजे कालाखेत स्कूल ग्राउंड, मंदसौर में कार्रवाई की गई। इस दौरान अनवर उर्फ जाहिद पिता अफजल हुसैन शाह, जाति फकीर, उम्र 31 वर्ष, निवासी मस्तान शाह दरवाजा, मंदसौर को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार छुरा बरामद कर जब्त किया। मामले में थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 534/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई प्रआर. 158 विनोद नामदेव द्वारा की गई।
जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार
अपराधीयों पर षिंकजा करसने के इसी क्रम में एक दुसरे प्रकरध मे थाना कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रू.2,550 नगद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए।
पुलिस के अनुसार 23 अगस्त 2026 की रात 10.30 बजे से 11.00 बजे के बीच कालका माता मंदिर के सामने, खुले मैदान, अभिनंदन नगर, मंदसौर में जुआ खेलने की सूचना पर कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान विजय पिता मनोहरलाल धनगर उम्र 35 वर्ष, निवासी धनगर मोहल्ला बालागंज, मंदसौर, गजेंद्र पिता श्यामसुंदर धनगर उम्र 44 वर्ष, निवासी सुंदरम विहार के पास, अभिनंदन नगर, मंदसौर तथा चंद्रशेखर पिता भेरूलाल रेकवार उम्र 32 वर्ष, निवासी धनगर मोहल्ला बालागंज, मंदसौर को जुआ खेलते पकड़ा गया।
कोतवाली पुलिस ने मौके से रू.2,550 जुआ राशि एवं 52 ताश के पत्ते बरामद किए। मामले में थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 535/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई सउनि. रूम सिंह चौहान द्वारा पुलिस टीम के साथ की गई।