ब्रेकिंग
डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चि... श्री पशुपतिनाथ कि भक्ति के साथ स्वच्छता की पहल, मंदसौर विधायक विपिन जैन ने झाड़ू उठाकर पेश की मिसाल, ... मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनकल्याण योजना (संबल) 2.0 के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री निवास से जारी की 11... बालाघाट में चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय मैनपावर सर्वोच्च प्राथमिकता से सुदृढ़ करें : उप मुख्यमंत... ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ से छात्रों को सबसे ज्यादा फायदा होगाः पीपी चौधरी मंदसौर कोतवाली पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाई, धारदार छुरा लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार; जुआ खेलते तीन ... मंदसौर मे मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के शैक्षणिक सत्र 2026-27 का सत्रारंभ ... सट्टा अंक लिखते दो आरोपी गिरफ्तार, 960 रुपये नकद व सट्टा सामग्री जब्त नारायणगढ़ पुलिस ने 48 लीटर अवैध शराब जब्त की, आरोपी फरार मध्यप्रदेश में 20 अगस्त से चल रहा है फार्मर आईडी बनाने का अभियान, किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं...

श्री पशुपतिनाथ कि भक्ति के साथ स्वच्छता की पहल, मंदसौर विधायक विपिन जैन ने झाड़ू उठाकर पेश की मिसाल, खुद सफाई कर दिया स्वच्छता का मंत्र

मंदसौर। सावन के अंतिम सोमवार को विश्व विख्यात भगवान अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ की राजसी शाही सवारी में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदसौर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शाही सवारी में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज, अखाड़ों के प्रदर्शन और आकर्षक झांकियों ने पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया।

शाही सवारी का शुभारंभ प्रातः भगवान पशुपतिनाथ की रजत प्रतिमा के पूजन-अर्चन के बाद हुआ। इसके पश्चात भगवान पशुपतिनाथ की रजत प्रतिमा को रथ में विराजित कर रथ की रस्सी खींचकर शाही सवारी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान विधायक विपिन जैन एवं उनके मित्र मंडल द्वारा शाही सवारी में शामिल अखाड़ों और शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत एवं शुभकामनाएं दी गईं।

दिनभर चले इस विशाल धार्मिक आयोजन के बाद शाही सवारी मार्ग पर प्लास्टिक सहित अन्य कचरा जमा हो गया। अंतिम झांकी के गुजरने के बाद विधायक विपिन जैन ने स्वच्छता की जिम्मेदारी को केवल प्रशासन तक सीमित न रखते हुए स्वयं पहल की। उन्होंने अपने मित्र मंडल के सदस्यों के साथ झाड़ू उठाई और सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर सड़क की सफाई की। विधायक एवं उनके साथियों ने सड़क से कचरा एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक विपिन जैन ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे आयोजनों के बाद शहर को स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनप्रतिनिधि और नागरिक मिलकर पहल करें तो स्वच्छता का संदेश समाज तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचता है।

विधायक द्वारा शाही सवारी के बाद स्वयं सफाई करने की पहल की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि आस्था के साथ स्वच्छता का संदेश देने वाला यह प्रयास शहरवासियों के लिए प्रेरणादायी है। सफाई अभियान में महिलाओं और पुरुषों ने भी सहभागिता करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

मंदसौर विधायक विपिन जैन ने झाड़ू उठाकर स्वच्छता के लि, आमजनों मे ,क नई पेश की मिसाल कायम ही नही की यह ऐ सामाजिकता मे एकता और जागरूकता का संदेश है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.