ब्रेकिंग
25 वर्षों की यात्रा संघर्ष और जनसेवा की यात्राः नितिन नवीन, भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी को दी... "We will do it" के मंत्र से गुजरात में करके दिखायाः प्रधानमंत्री मोदी, जनता का विश्वास और जनशक्ति मे... मंदसौर जिला मे नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाइः अवैध शराब, सट्टा पर्ची, ताश के पत्ते, नकदी... सरपंच के खिलाफ तालाब निर्माण की 24 लाख की राशि में 20 लाख के भ्रष्टाचार का आरोप, भानपुरा जनपद की राय... कंप्यूटर ऑपरेटर प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त जारी करने के एवज मे 10 हजार लेते पकड़ाया मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार मध्यप्रदेश की 66 हारी सीटों पर भाजपा का फोकस, कांग्रेस के सामने जमीनी संगठन मजबूत करने की चुनौती सुवासरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 62.900 किलो डोडाचूरा जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार, इको कार से मादक पदार्थ... मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने कहा- भूमि अधिकार मिलने के बाद बैंक लोन और रजिस्ट्री हो रही, फिर हमें क्यों ... भूख हड़ताल के बाद सफाईकर्मियों ने छोड़ा काम, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मंदसौर गांधी चौराहे पर धरना, म....

गरोठ पुलिस की कार्रवाईःजुआ खेलते आरोपी गिरफ्तार, तीन मामलों में अवैध शराब जब्त

Madhya Pardesh / गरोठ। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला के थाना गरोठ पुलिस ने 19 अगस्त 2026 को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया तथा तीन अलग-अलग मामलों में अवैध शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं।

जुआ खेलते आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार 19 अगस्त को शाम करीब 5.15 से 5.30 बजे के बीच 8 लाइन पुलिया के पास दसोरिया रोड, गरोठ पर पुलिस ने कार्रवाई की। शासन की ओर से पुलिस थाना गरोठ के आरक्षक जितेंद्र सिंह चौहान द्वारा कार्यवाही कर आरोपी हेमराज पिता नाथूलाल बागरी, उम्र 46 वर्ष, निवासी दसोरिया रोड गरोठ तथा मुकेश पिता ओंकारलाल बागरी एम्र 27 वर्ष, के खिलाफ कार्रवाई की गई। मौके से 52 ताश के पत्ते एवं 1,300 रुपये नगद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी ताश के पत्तों से जुआ खेलकर अवैध लाभ अर्जित कर रहे थे। मामले में गरोठ थाना प्रकरण क्रमांक 317/2026, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई में 19 अगस्त को शाम 7 से 7.15 बजे के बीच मीणा के ढाबे के पास, देवरिया-हतुनिया रोड, देवरिया थाना गरोठ पर पुलिस ने आरोपी हरिसिंह पिता भंवरसिंह, जाति राजपूत, उम्र 25 वर्ष, निवासी लसूडिया, थाना गरोठ को अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 8 देशी मसाला शराब के क्वार्टर एवं 6 देशी प्लेन शराब के क्वार्टर बरामद किए गए। मामले में प्रकरण क्रमांक 318/2026, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

फूलखेड़ा में अवैध शराब जब्त
तीसरी कार्रवाई ग्राम फूलखेड़ा में कृपालसिंह की दुकान के पास की गई। 19 अगस्त को शाम 6.40 से 6.50 बजे के बीच पुलिस ने आरोपी कृपालसिंह पिता मांगूसिंह, जाति सोंधिया राजपूत, उम्र 48 वर्ष, निवासी फूलखेड़ा, थाना गरोठ को अवैध शराब के साथ पकड़ा। उसके कब्जे से 8 बोल्ट बीयर टीन, 9 देशी मसाला शराब के क्वार्टर एवं 18 देशी प्लेन शराब के क्वार्टर बरामद किए गए। पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 319/2026, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

दसोरिया में 25 क्वार्टर अवैध शराब जब्त
चौथी कार्रवाई माणकी रोड, ग्राम दसोरिया, थाना गरोठ क्षेत्र में की गई। 19 अगस्त को शाम 7.40 से 7.50 बजे के बीच पुलिस ने आरोपी कमलसिंह पिता ईश्वरसिंह, जाति सोंधिया राजपूत, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम पावटी, थाना गरोठ को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 25 क्वार्टर देशी प्लेन शराब बरामद की गई। मामले में गरोठ थाना प्रकरण क्रमांक 320/2026, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध गतिविधियों पर शिकंजा
मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन मे लगातार  थाना गरोठ पुलिस द्वारा जुआ एवं अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कार्रवाई जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.