ब्रेकिंग
नशा मुक्त अभियान के तहत मंदसौर पुलिस की कार्रवाई, जुआ-सट्टा और अवैध शराब के मामलों में चार आरोपी गिर... स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में किया ध्वजारोहण, प्रदेश के विकास और सुरक्षा... राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि मध्य प्रदेश के कई जनपद पंचायतों के सचिवों को वेतन केलाले पढ़ रहे-पंचायत सचिव संगठन शीघ्र एचआईवी जांच और उपचार से एचआईवी महामारी पर नियंत्रण संभव – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल युवा शक्ति देश की विकास यात्रा की सशक्त सारथीः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोविंद की आत्मकथा भारतीय लोकतंत्र और समाज के लिए धरोहर बनेगीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को... पुलिस द्वारा 05 लीटर कच्ची शराब जब्त, आरोपी आरोपी दशरथ गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अ... मंदसौर जिले में भारी वर्षा की चेतावनी, कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने आमजन से की सतर्क रहने की अपील

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में किया ध्वजारोहण, प्रदेश के विकास और सुरक्षा संकल्पों को किया साझा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर एक सशक्त एवं समर्थ राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा

भोपाल। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत की भूमि समानता, समरसता और समभाव की भूमि है। भगवान श्रीराम से लेकर भगवान श्रीकृष्ण तक तथा संतों एवं महापुरुषों ने समाज को समानता का संदेश दिया है। भारतीय संविधान की मूल भावना के अनुरूप मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने आंतरिक सुरक्षा में योगदान देने वाले पुलिस एवं हॉक फोर्स के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस और बलिदान के कारण मध्यप्रदेश ने नक्सल मुक्त प्रदेश बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने कहा कि लोक का तंत्र पर भरोसा ही सुशासन की पहली सीढ़ी है। जनकल्याण के लिए जनविश्वास और जनसंवाद आवश्यक हैं। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार ने 7 अगस्त 2026 से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान प्रारंभ किया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 4 लाख 38 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि विगत ढाई वर्षों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों के खातों में 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की गई है।

प्रदेश को देश की मिल्क कैपिटल बनाने के संकल्प को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में दुग्ध संकलन अब लगभग 12 लाख लीटर प्रतिदिन के स्तर तक पहुंच गया है।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय भोपाल में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर एक सशक्त एवं समर्थ राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कामना की कि भारत निरंतर प्रगति करते हुए नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.