ब्रेकिंग
उज्जैन सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने लिया जायजा गरोठ पुलिस की कार्रवाईःजुआ खेलते आरोपी गिरफ्तार, तीन मामलों में अवैध शराब जब्त ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर मंदसौर के युवा के साथ धोखाधड़ी, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामल... कृषि उपज मंडी मंदसौर में 22 से 30 अगस्त तक इन तारीखों पर नीलामी कार्य रहेगा बंद, किसानों से अपीलःअवक... लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर योजना की राशि 1500 के साथ 250 की शगुन राशि भी प्रदान,मुख्य... मंदसौर जिले में साइबर ठगी के तीन मामले- फोन.पे से ₹37 हजार, ऑनलाइन फ्रॉड में ₹62.700 की धोखाधड़ी, एप... लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मैहर से करेंगे ट्रांसफर, 1750 रु आयेंगे... विशेषज्ञों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के पलेवना गांव में झगड़ा छुड़ाने पर तलवार से हमला, तीन घायल; दो आरोपियों पर म... भगवान अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ की शाही पालकी में उमड़ा आस्था का सैलाब, झांकियों और नासिक ढोल ने मोहा म...

मंदसौर जिले में साइबर ठगी के तीन मामले- फोन.पे से ₹37 हजार, ऑनलाइन फ्रॉड में ₹62.700 की धोखाधड़ी, एपीके खोलते ही खाते से रकम गायब

Mandya pardesh / मंदसौर। जिले में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दलौदा, कोतवाली और सीतामऊ थाना क्षेत्रों में साइबर धोखाधड़ी के तीन अलग.अलग मामले सामने आए हैं। कहीं फोन.पे के जरिए ₹37 हजार की ठगी हुई, तो कहीं ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो मामलों में कुल ₹62.700 की राशि गंवानी पड़ी। वहीं, सीतामऊ में मोबाइल पर भेजी गई एपीके फाइल खोलने के बाद खाते से रुपये कटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इन सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फोन.पे के जरिए ₹37 हजार की ठगी
दलौदा। थाना क्षेत्र के सुदामा नगर निवासी मुकेश पाटीदार से अज्ञात आरोपी ने फोन.पे के माध्यम से संपर्क कर कथित रूप से ₹37 हजार की ऑनलाइन ठगी कर ली। घटना 28 जुलाई 2026 की बताई गई है। शिकायत के आधार पर दलौदा पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 320/26 दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ऑनलाइन लेन.देन और आरोपी से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र में दो लोगों से ₹62ए700 की धोखाधड़ी
मंदसौर। कोतवाली थाना क्षेत्र में ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो अलग.अलग मामलों में अज्ञात आरोपियों द्वारा कुल ₹62.700 की ठगी किए जाने की शिकायत सामने आई है।

पहले मामले में हनुमान नगरए रामटेकरी निवासी सिद्धार्थ कुमावत ;35द्ध के बैंक खाते से अज्ञात आरोपी ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ₹30 हजार निकाल लिए। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 521/2026 दर्ज किया है।

दूसरे मामले में नानेश विहारए पद्मावती रिसॉर्ट के सामने निवासी अंबिका प्रसाद त्रिवेदी उम्र 54 वर्ष को आयुर्वेदिक इलाज कराने का झांसा देकर कथित रूप से ₹32ए700 की धोखाधड़ी की गई। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 522/2026 दर्ज किया है।

एपीके फाइल खोलते ही खाते से कटे रुपये
सीतामऊ। थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक अलग मामला सामने आया है। महेश करदम उम्र 60 वर्ष निवासी तिरुपति नगर, मंदसौर ने शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर एक ।च्ज्ञ फाइल भेजी थी। फाइल खोलने के बाद उनके खाते से रुपये कट गए।

घटना 15 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 से 2 बजे के बीच की बताई गई है। मामले में सीतामऊ पुलिस ने 18 अगस्त 2026 को प्रकरण क्रमांक 437/26 दर्ज किया। पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश और तकनीकी साक्ष्यों की जांच शुरू की है।

पुलिस ने किया सावधान
लगातार सामने आ रहे इन मामलों के बीच पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अनजान नंबर से आने वाली ।च्ज्ञ या किसी भी संदिग्ध फाइल को डाउनलोड अथवा ओपन न करें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर बैंक खातेए न्च्प्ए फोन.पेए ओटीपीए पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन लेन.देन की स्थिति में तत्काल बैंक और पुलिस को सूचना दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.