अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक निदेर्शन मे छह मामलों में कार्रवाई, सट्टा अंक लिखते आरोपी भी गिरफ्तार, नकदी व पर्चियां जब्त
मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के कारोबार, परिवहन एवं सट्टे के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध शराब एवं सट्टा सामग्री जब्त की है।
दलौदा थानाः सट्टा अंक लिखते आरोपी गिरफ्तार
दलौदा थाना पुलिस ने सट्टा अंक लिखते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा अंक लिखी पर्ची एवं 260 रुपए नकद जब्त किए। कार्रवाई 24 सितंबर 2026 को शाम 5रू20 बजे घुमटी के पास धुंधड़का में की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राधेश्याम पिता नाथूजी सरगरा, उम्र 55 वर्ष, निवासी माताडगंज, थाना रिंगनोद, जिला रतलाम के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 384/2026, धारा 4(क) पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।
दलौदा थानाः 5 लीटर कच्ची शराब जब्त
दलौदा थाना पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, दलौदा में कार्रवाई करते हुए 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई 24 सितंबर 2026 को शाम 7रू24 बजे की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान गुड्डा पिता भारतराम मीणा, उम्र 44 वर्ष, निवासी मकान नंबर 172, वार्ड नंबर 7, पोस्ट सातलखेड़ा, थाना भानपुरा, वर्तमान निवासी दलौदा के रूप में हुई। मामले में अपराध क्रमांक 385/2026, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
अफजलपुर थानाः 5 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार
अफजलपुर थाना पुलिस ने नडगांवमाली के बाछड़ा डेरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 5 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब के साथ महिला को गिरफ्तार किया। कार्रवाई 24 सितंबर 2026 को शाम 6रू25 बजे की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अल्का पति अशोक बाछड़ा, उम्र 46 वर्ष, निवासी नडगांवमाली के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से शराब जब्त कर अपराध क्रमांक 253/2026, धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।
पिपलियामंडी थानाः 5 लीटर कच्ची शराब जब्त
पिपलियामंडी थाना पुलिस ने जीण मैदान क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई 24 सितंबर 2026 को रात 8रू30 बजे की गई। आरोपी की पहचान अंतरसिंह पिता स्व. उमराव सिंह राजपूत, उम्र 35 वर्ष, निवासी दालमील के पास, अयोध्या बस्ती, पिपलियामंडी के रूप में हुई। मामले में अपराध क्रमांक 286/2026, धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
सीतामऊ थानाः 5 लीटर कच्ची शराब जब्त
सीतामऊ थाना पुलिस ने ग्राम करंडिया में राधा-कृष्ण मंदिर के सामने आम रोड पर कार्रवाई करते हुए 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई 24 सितंबर 2026 को दोपहर 1रू30 बजे की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान करणसिंह पिता ईश्वरसिंह चारण, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम करंडिया के रूप में हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर अपराध क्रमांक 507/2026, धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।
सीतामऊ थानाः 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त
सीतामऊ थाना पुलिस ने सगोर रोड, ग्राम मानपुरा में कार्रवाई करते हुए 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई 24 सितंबर 2026 को शाम 6रू31 बजे की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान भरत पिता बालमुकुंद कुशवाह, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम मानपुरा के रूप में हुई। मामले में अपराध क्रमांक 508/2026, धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
सीतामऊ थानाः 18 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
सीतामऊ थाना पुलिस ने ग्राम झांगरिया में दही माता गेट के पास कार्रवाई करते हुए 18 क्वार्टर देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई 24 सितंबर 2026 को शाम 6रू30 बजे की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मांगीलाल पिता सीताराम, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम झांगरिया के रूप में हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर अपराध क्रमांक 509/2026, धारा 34 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। प्रकरण की कायमी 24 सितंबर 2026 को रात 11रू11 बजे की गई।