Madhya pardesh/ मंदसौर। शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को धारदार छुरे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से लोहे के धारदार छुरे जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं।
पशुपतिनाथ रोड से आरोपी गिरफ्तार
पुलिस जानकारी के अनुसार दिनांक 17 जुलाई 2026 को थाना शहर कोतवाली मंदसौर में पदस्थ उप निरीक्षक विजय कुमार पुरोहित द्वारा कार्रवाई की गई। आरोपी अय्यूब पिता मेहबूब कुरैशी (उम्र 42 वर्ष), निवासी मदार मोहल्ला, मंदसौर को पशुपतिनाथ रोड स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स के सामने आम रोड से पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार छुरा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 200 रुपये है। मामले में थाना शहर कोतवाली मंदसौर में अपराध क्रमांक 459/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
बालागंज स्कूल ग्राउंड से दूसरा आरोपी पकड़ा
वहीं दूसरी कार्रवाई में थाना शहर कोतवाली पुलिस ने बालागंज स्कूल ग्राउंड, कालाखेत, मंदसौर से आरोपी कुलदीप सिंह सोलंकी पिता मनोपाल सिंह सोलंकी (उम्र 25 वर्ष), निवासी शहर माली चौक, मंदसौर को गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई प्रआर 494 दिनेश धाकड़ द्वारा की गई। आरोपी के कब्जे से भी एक लोहे का धारदार छुरा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 200 रुपये बताई गई है।
इस मामले में थाना शहर कोतवाली मंदसौर में अपराध क्रमांक 460/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।