ब्रेकिंग
कर्तव्य की राह में सर्वाेच्च बलिदान, वीर पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन-CM मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव

पीड़ितों की सेवा करने वाले चिकित्सक धरती के भगवान :- उप मुख्यमंत्री

समाचार पत्र योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम :- श्री राजेंद्र शुक्ल
…
उप मुख्यमंत्री ने चिकित्सक सम्मान समारोह में निभाई सहभागिता
..
भोपाल । मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने नई दुनिया समाचार पत्र समूह द्वारा जय विलास शहडोल में आयोजित चिकित्सक सम्मान समारोह में सहभागिता निभाई।

उप मुख्यमंत्री ने चिकित्सक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा को कभी नहीं बुलाया जा सकता है, चिकित्सा धरती के भगवान माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सको का व्यवहार और संवेदनशीलता मरीज के आधे दुख दर्द को कम कर देता है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीज एवं उनके परिजन बड़ी आशा और उम्मीद के साथ आते हैं और उनकी आशा को बनाएं रखना चिकित्सक का परमदायित्व होता है, चिकित्सको का सम्मान समाज में एक अलग पहचान दिलाता है।

उन्होने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अन्य जानकारियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए समाचार पत्र सशक्त माध्यम है।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे है, वही गरीब से गरीब व्यक्तियों का बेहतर उपचार हो सकें इसके लिए आयुष्मान भारत योजना प्रारंभ की गई जिसके तहत चिन्हित अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों का 5लाख रूपये तक नि:शुल्क उपचार किया जाता है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक में भारत विकसित भारत के रूप में उभरेगा। भारत को विकसित बनाने के लिए समाज के हर व्यक्ति का योगदान जरूरी है।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं सराहनीय कार्य करने वाले 24 चिकित्सको को सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक शरद कोल, श्रीमती मनीषा सिंह, जय सिंह मरावी, अध्यक्ष नगर पालिका  घनश्याम जायसवाल, सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा, चिकित्सक सहित नई दुनिया समाचार पत्र समूह के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.