ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

परिवहन सुविधाओं और सड़क सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बड़े फैसले

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में प्रदेशवासियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना” को शीघ्र प्रारंभ किया जाए, ताकि नागरिकों को सरल, सुलभ और आधुनिक परिवहन सेवाओं का लाभ मिल सके।

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से “राज्य सड़क सुरक्षा सचिवालय” के गठन का निर्णय भी लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी विभागों के समन्वित प्रयास जरूरी हैं।

समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री राहत एवं राहवीर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देशभर में प्रथम स्थान पर है। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए अधिकारियों की सराहना की।

इसके अलावा परिवहन विभाग द्वारा नागरिकों को 51 प्रकार की फेसलेस सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को घर बैठे सुविधाओं का लाभ मिल रहा है और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं सरल बनी है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को परिवहन सेवाओं का लाभ तेज़ी और पारदर्शिता के साथ मिले तथा सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान भी प्रभावी ढंग से चलाए जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.