ब्रेकिंग
आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म... शराब से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया। हालांकि, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। एक महिला पकड़ाई 5...

रतलाम में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी धरने पर बैठे, पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर जताई नाराजगी, पार्टी छोड़ने तक की चेतावनी

रतलाम। मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता हिम्मत कोठारी ने बुधवार को रतलाम एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। अपने करीबी मित्र एवं मीसाबंदी बसंत पुरोहित की जमीन पर कथित कब्जे के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज पूर्व मंत्री एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

जानकारी के अनुसार हिम्मत कोठारी ने कुछ दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने विरोध जताया। बुधवार दोपहर वे अचानक एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी के चौंबर के बाहर जमीन पर बैठ गए। पूर्व गृह मंत्री को धरने पर बैठा देख पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार बाहर आए और कोठारी से चर्चा कर उन्हें कार्यालय के अंदर ले गए। इसके बाद संबंधित थाना प्रभारी को बुलाकर मामले की जानकारी ली गई तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

मीडिया से चर्चा में हिम्मत कोठारी ने कहा कि प्रदेश में अधिकारियों की मनमानी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि एक पूर्व मंत्री और जनप्रतिनिधि की सुनवाई नहीं हो रही है, तो आम जनता की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आमरण अनशन पर बैठेंगे तथा जरूरत पड़ी तो पार्टी छोड़ने पर भी विचार करेंगे।

इस घटनाक्रम को भाजपा के भीतर बढ़ते असंतोष के रूप में भी देखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.