ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

भोपाल में ग्राम रोजगार सहायक महासम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणाएं, रोजगार सहायकों को मिलेगा लाभ

भोपाल। डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में जंबूरी मैदान, भोपाल में आयोजित ‘ग्राम रोजगार सहायक महासम्मेलन’ में प्रदेशभर से हजारों ग्राम रोजगार सहायकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास एवं पंचायत व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास और पंचायत व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने ग्राम रोजगार सहायकों को ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।

सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम रोजगार सहायकों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में कार्यरत ग्राम रोजगार सहायकों की मासिक मानदेय राशि में वृद्धि की जाएगी तथा उन्हें अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में ग्रामीण विकास योजनाओं, पंचायत व्यवस्था एवं रोजगार सहायकों की समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन में बड़ी संख्या में रोजगार सहायक, पंचायत प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Chief Minister, MP

लाईव

ग्राम रोजगार सहायक महासम्मेलन में आ रहे दो सहायकों की सड़क हादसे में मौत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख सहायता की घोषणा

भोपाल में आयोजित ‘ग्राम रोजगार सहायकों के महापर्व एवं राज्य स्तरीय महासम्मेलन’ में शामिल होने आ रहे दो रोजगार सहायक सचिवों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। हादसे की खबर सामने आने के बाद प्रदेशभर में शोक की लहर फैल गई।

डॉ. मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। वहीं गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है।

बताया जा रहा है कि सभी लोग भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय महासम्मेलन में शामिल होने आ रहे थे, तभी मार्ग में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।

भीड़ और पाठ की फ़ोटो हो सकती है

Leave A Reply

Your email address will not be published.