भोपाल । मध्य प्रदेश के भिंड में जिले के दंदरौआ गांव के पास एक पिकअप ट्रक पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन एक पेड़ से टकरा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तड़के हुई। अधिकारियों के अनुसार, हादसे का शिकार हुए लोग मवेशी लेकर दंदरौआ गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही ट्रक दंदरौआ धाम के गेट नंबर एक के पास पहुंचा, वह अचानक सड़क से उतर गया और एक पेड़ से टकराकर पलट गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान 50 वर्षीय प्रीतम मांझी और उनके बेटे सुनील मांझी के रूप में की गई है, जो दोनों ग्वालियर के छोली गांव के निवासी थे। तीसरे मृतक की पहचान उपेंद्र राणा के रूप में हुई है, जो ग्वालियर जिले के ही लखनौती गांव के निवासी थे।
दो अन्य यात्री, जिनकी पहचान ऐरोली गांव के रामरूप बघेल और मानवेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है, उन्हें गंभीर चोटें आईं है। वहीं घटना की जानकारी मिल मेहगांव थाने से पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।
घायलों को तुरंत आपातकालीन सहायता के लिए नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर पाई और दोनों को ग्वालियर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया।
फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच भी कर रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि वाहन पर पहले ही काफी लोड था और फिर वह पेड़ से जोरदार टक्कर के कारण पलट गया, जिससे लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को ग्वालियर में उनके परिजनों को सौंपने से पहले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ब्रेकिंग
Accident-अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे
लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे रू.1500-1500 कि राशि
भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने दिया विजन 2047 का मंत्र, खेल और शिक्षा को साथ लेकर आगे बढ़ेगा भारत, मु...
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का विरोध, प्रेस वार्ता मे लोकतांत्रिक संस्थाओं की...
दो साल से फरार ब्राउन शुगर तस्कर इमरान साकरिया गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
सट्टा खाईवाली पर पुलिस की कार्रवाई, मुल्तानपुरा से एक आरोपी गिरफ्तार
महिलाओं और गौवंश की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्क- सीएम मोहन यादव
महिलाओं और गौवंश की सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्करू सीएम मोहन यादव
राज्यसभा नामांकन विवादः सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, कांग्रेस का चुनाव आयोग और भाजपा पर हमला, दिल्ली ...
भाजपा के तीनों राज्यसभा सांसदों ने मिला निर्वाचन प्रमाण-पत्र, विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा का जश्न क...