मध्यप्रदेश मे आमजनो की हो रही जनसुनवाई, मंदसौर मे कलेक्टर एसपी ने मंगलवार को कई आवेदकों का किया निराकण, मंदसौर कलेक्टर के समक्ष जिला स्तरीय जनसुनवाई में पंचायत सचिव संगठन के पदेश अध्यक्ष ने लगाई गुहार
मंदसौर जिला पुलिस कंट्रोल रूम में आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करने के उद्देश्य से जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया
मंदसौर। मध्यप्रदेश, जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा द्वारा आमजन की शिकायतों की त्वरित कार्यवाही एवं विधिसंगत निराकरण करने के उद्देश्य से जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर जनसुनवाई का आयोजन कर कुल 45 आवेदकों की शिकायतों को समक्ष में सुनकर किया गया त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण तथा संबंधित थाना चौकी प्रभारी को भी किया तत्काल विधिसंगत कार्यवाही हेतु निर्देशित।
मंगलवार 12.05.26 को जिला पुलिस कंट्रोल मंदसौर में आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करने के उद्देश्य से जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के साथ साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर टी एस बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमती हेमलता कुरील तथा नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र भास्कर, एसडीओपी सीतामऊ अनुभाग दिनेश प्रजापति, थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिंह राठौर व थाना प्रभारी यशोधर्मन नगर शिवांशु मालवीय तथा थाना प्रभारी नई आबादी कुलदीप सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहे। जिनके द्वारा संबंधित अनुभागों के आवेदकों के आवेदन पर तत्काल एवं विधिसंगत कार्यवाही करने हेतु संबंधित थाना चौकी प्रभारी को निर्देशित किया। आज की जनसुनवाई में कुल 45 आवेदकों की शिकायतों का पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आवेदक को समक्ष में सुनकर उनकी समस्या शिकायत के उचित वैधानिक निराकरण हेतु संबंधित थानाचौकी प्रभारी को तत्काल निर्देशित भी किया गया।
पेंशन प्रकरणों का करें त्वरित समाधान , जनसुनवाई में कलेक्टर, अपर कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत ने सुनी 81 आवेदकों की समस्याएं
मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग एवं अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन ने 81 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान आम नागरिकों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न आवेदन एवं शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया गया। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन प्रकरणों का करें त्वरित समाधान। पेंशन में किसी प्रकार का विलम्ब न हो। इसके साथ ही सीमांकन एवं नामांतरण के प्रकरणों को लंबित न रखें। आरसीएमएस के प्रकरण का तुरंत समाधान करें।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं आवश्यक निर्देश जारी किए गए। ग्राम सुठी निवासी यशवंतसिंह द्वारा स्वयं की कृषि भूमि पर आने जाने का रास्ता खुलवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर तहसीलदार सितामऊ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी तरह कोटड़ी निवासी हिम्मतसिंह द्वारा क्रमोन्नती वेतन दिलवाने के संबंध में आवेदन दिया गया, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी मंदसौर को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। पिपलिया मंडी निवासी बालुराम द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर तहसीलदार सितामऊ को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में भावांतर योजना का लाभ दिलवाने, ड्रोन सर्वे करवाने, भूमि की रजिस्ट्री करवाने, नामांतरण हेतु एनओसी जारी करवाने, कृषि भूमि का रास्ता खुलवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।
मंदसौर कलेक्टर के समक्ष जिला स्तरीय जनसुनवाई में पंचायत सचिव संगठन के पदेश अध्यक्ष ने लगाई गुहार,
मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा द्वारा मंदसौर कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन पेश किया। श्री शर्मा ने बताया की तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत पलिया लालमोहन जनपद पंचायत मंदसौर का होकर मेरे पक्ष मे उच्च न्यायालय के आदेश के पालन के लिए अभ्यावेदन प्रस्तुत किया। 18 अपैल 2026 को उच्च न्यायालय इंदौर द्वारा मुझे सेवा में बहस कर तत्काल आदेश जारी करने के निर्देश जारी उच्च न्यायालय ने किया। न्यायालय ने आदेश में स्पष्ट किया है कि जिला प्रशासन और मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत तत्काल अपीलमेंट को पंचायत सचिव पत्र प्रदर्शित कर नवीन आदेश जारी करें। पहले तीन अभय आवेदन प्रस्तुत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने के कारण 12 मई मंगलवार जनसुनवाई में जिला कलेक्टर को श्री शर्मा द्वारा अभिवादन प्रस्तुत किया गया है। जहां पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वयं उपस्थित है कलेक्टर ने उच्च न्यायालय के आदेश का पूरा अवलोकन किया और अवलोकन किया औरं इस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मुझे न्यास से वंचित किया गया तो कोर्ट में जाऊंगा
न्यायालय के आदेश की अवहेलना, दो वर्षों में उच्च न्यायालय के आदेश से सेवा में बहाल हुए लेकिन इस प्रकरण में न जाने क्यों किसी राजनीतिक दबाव में या प्रशासन के बड़े अधिकारियों के दबाव में जिला प्रशासन काम कर रहा है यदि मुझे न्यास से वंचित किया गया तो कोर्ट में जाऊंगा और कोटा कंटेंप्ट लगाऊंगा लड़ाई अपने हक के लड़ने के लिए मैं स्वतंत्र हूं-दिनेश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष पंचायत सचिव संगठन भोपाल एवं तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत पलिया लालमोहन जनपद पंचायत मंदसौर।
