जागरूक एसपी विनोद कुमार मीना पुलिस अधीक्षक, जिला मंदसौर म०प्र० की और से जारी आदेश के अनुसार उनि पूर्णिमा सिरोहिया चौकी प्रभारी कचनारा, 2-कार्य० सउनि यूसुफ मंसरी चौकी कचनारा, 3-आरक्षक 742 अर्जुन सिंह चौकी कचनारा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।
मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुार मीना द्वारा अपने कार्य के प्रति लापरवा चौकि प्रभारी सहित तीन जिम्मेदारों को तुरंत प्रभाव से निलंबीत किया गया।
जागरूक एसपी विनोद कुमार मीना पुलिस अधीक्षक, जिला मंदसौर म०प्र० की और से जारी आदेश के अनुसार उनि पूर्णिमा सिरोहिया चौकी प्रभारी कचनारा, 2-कार्य० सउनि यूसुफ मंसरी चौकी कचनारा, 3-आरक्षक 742 अर्जुन सिंह चौकी कचनारा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बार-बार निर्देशित किये जाने के बावजूद भी चौकी क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों पर कोई नियंत्रण नहीं करने व स्वयं कोई कार्यवाही नहीं करने तथा कोई आसूचना संकलन नहीं कर बरती गई गंभीर लापरवाही, संदिग्ध आचरण एवं निम्न व्यावसायिक दक्षता के लिये 1 उनि पूर्णिमा सिरोहिया चौकी प्रभारी कचनारा, 2-कार्य० सउनि यूसुफ मंसरी चौकी कचनारा, 3-आरक्षक 742 अर्जुन सिंह चौकी कचनारा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर रक्षित केन्द्र मंदसौर संबद्ध किया जाता है। निलंबन अवधि के दौरान के उक्त कार्मिकों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी तथा वे बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
9 मई 2026 को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा एएसआई सीताराम शर्मा कचनारा चौकी से पुलिस लाईन अटेच किया गया।