ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार की कैबिनेट ने ग्रामीण क्षेत्रों में अधिग्रहित की जाने वाली जमीन की मुआवजा राशि में बड़ा बदलाव किया, जो मुआवजा अब तक मिलता रहा है वह चार गुना होगा।

भोपाल । मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार की कैबिनेट ने ग्रामीण क्षेत्रों में अधिग्रहित की जाने वाली जमीन की मुआवजा राशि में बड़ा बदलाव किया है। अब किसानों को मुआवजा चार गुना मिलेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक की जानकारी देते हुए राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने मीडिया को बताया कि राज्य सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। इसके लिए किसान और किसान संगठन लगातार मांग करते रहे हैं। इसके आधार पर सरकार ने भूमि अर्जन के नियम में बदलाव किया है। किसी भी सरकारी निर्माण कार्य या सार्वजनिक कार्य के लिए ग्रामीण क्षेत्र में जमीन अधिग्रहित की जाती है तो किसान अथवा ग्रामीण को इसके एवज में जो मुआवजा अब तक मिलता रहा है वह चार गुना होगा। केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए नियम में राज्य सरकार को इसमें बदलाव करने का अधिकार दिया गया है। उसी के आधार पर सरकार ने फैसला किया है। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए पटेल ने आगे बताया कि राज्य में निर्माण कार्यों के लिए 33 हजार करोड़ के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। राज्य सरकार सिंचाई क्षेत्र को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उसी क्रम में बड़ी राशि स्वीकृत की गई है।
सिंचाई क्षेत्र को बढ़ाने का लक्ष्य किया गया है। दो लाख हेक्टेयर तक सिंचित करने की योजना है, और इस दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। राज्य मंत्री पटेल ने राज्य सरकार द्वारा सिंचाई योजनाओं सहित विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत की गई राशि का विवरण भी दिया।
राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में तय किया गया है कि पांच वर्षों के लिए कक्षा छठवीं और नवमी में अध्यनरत छात्रों के लिए नि:शुल्क साइकिल परियोजना को आगे बढ़ाया है। इसी तरह चिकित्सा क्षेत्र में भी बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा राशि मंजूर की गई है। @khas khabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.