मंदसौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्कर से 500 ग्राम, 05 किलोग्राम डोडाचुरा की तस्करी करते हुए राजस्थान के एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
मन्दसौर। मध्यप्रदेश पुलिस ,थाना नई आबादी द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्कर के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ एमडी और डोडाचुरा की खेप पकडी गयी, नईआबादी पुलिस द्वारा एक अवैध मादक पदार्थ तस्कर से 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी कीमती 500000 रुपये व 05 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 10,000 रूपए का पकड़ा, आरोपी ईमरान पिता अफजल खान उम्र 32 साल निवासी डग जिला झालावाड राजस्थान को रंगे हाथ अवैध मादक पदार्थ एमडी एवं डोडाचुरा की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया।
कार्य का विवरणः-पुलिस मुख्यालय भोपाल म.प्र. के व्दारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर रोक लगाने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मन्दसौर विनोद कुमार मीणा के द्वारा अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ कर कार्यवाही हेतू निर्देशित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मन्दसौर तेरसिंह बघेल एवं CSP मन्दसौर जितेन्द्रसिंह भास्कर के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी नईआबादी मंदसौर उनि कुलदीपसिंह राठौर के नेतृत्व मे थाना नईआबादी मंदसौर के सउनि गजानन्द शर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थ एमडी और डोडाचूरा सहित आरोपी को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 01.04.2026 को मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुये मंदसौर नीमच हाईवे रोड अघोरिया फन्टा के पास से पैदल आरोपी ईमरान पिता अफजल खान उम्र 32 साल निवासी डग जिला झालावाड राजस्थान से 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी कीमती 500000-/ रुपये व 05 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 10,000-/रूपए व दो एन्ड्राईड मोबाईल फोन को जप्त किया गया व आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी एवं उसके साथियो के विरूद्व अपराध क्र0 53/2026 धारा 8/22,15,29 NDPS ACT का पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ एमडी एवं डोडाचुरा के संबंध में पुछताछ करते जाफर खान निवासी डग द्वारा देना बताया। फरार आरोपी जाफर खान निवासी डग की तालाश जारी है। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
जप्त मश्का
1- 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी कीमती 500000-/ रुपये
2- 05 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 10,000-/ रूपये
3- एक विवो कंपनी का टच मोबाईल फोन किमती 15000 -/ रुपये
4- एक रीयल मी कम्पनी का टच मोबाईल किमती 15,000-/ रूपये
> गिरफ्तार आरोपी
1. ईमरान पिता अफजल खान उम्र 32 साल निवासी डग जिला झालावाड राजस्थान
2. विधि उल्लंघन करने वाले बालकः 02
फरार आरोपी –
1. जाफर खान निवासी डग
पुलिस टीमः- उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उनि कुलदीपसिंह राठौर थाना नईआबादी मदंसौर व उनकी पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।