ब्रेकिंग
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का सिलस... आयुष्मान भारत के सीईओ अरविंद शाह ने मध्यप्रदेश में मरीजों के ईलाज में गड़बड़ करने वाले 2 हॉस्पिटल के व... पिपलियामंडी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भैंसोदामंडी नगर परिषद सीएमओ ने चुनाव से पूर्व दिखाई दबंगाई, नवनिर्माणाधीन भवन के विरुद्ध जारी किया न... अभिषेक आनंद भापुसे (2018) को पुलिस अधीक्षक मंदसौर नारकोटिक्स विभपाग का अतिरिक्त प्रभार मिला कृष्ण मंदिरों में आज गूंजेगा जय कन्हैया लाल की, जन्माष्टमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, बांके-बिहार... भानपुरा पुलिस की सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई शेरगढ़ में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को महाकाल महालोक म...

मंदसौर के समाजसेवी और उद्योगपति रणछोड़ प्रसाद गनेड़ीवाल को श्रद्धा सुमन अर्पित। पूर्व मंत्री ने कहा कि रणछोड़ प्रसाद गनेड़ीवाल नर सेवा नारायण सेवा के एक जीवंत प्रतीक रहे हैं, उन्होंने धर्म, शिक्षा, समाज स्वास्थ्य, रोजगार, नारी उत्थान  और पीड़ित मानवता की सेवा के अनेक प्रतिमान स्थापित किए। संसार में रहकर भी उनका व्यक्तित्व संत स्वरूप ही रहा।

मंदसौर। मध्यप्रदेश, मंदसौर के समाजसेवी और उद्योगपति प्रदीप गनेड़ीवाल एवं प्रद्यूमन गनेड़ीवाल के पिता तथा स्व. राय साहब सेठ लक्ष्मीनारायण गनेड़ीवाल के सुपुत्र शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं उद्योगपति रणछोड़ प्रसाद गनेड़ीवाल (बाउजी) का देवलो गमन 30 मार्च 2026 को हुआ, 31 मार्च को अत्येष्ठी व 1 अपैंल 2026 को उठावना कार्यक्रम कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अंत्येष्टि में बड़ी संख्या में स्नेही जन और नगर के गणमान्य जनों ने सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी देह पंचतत्व में विलीन हो गई। एक दिव्य रथ में उनके पार्थिव शरीर को रखा गया परिजन भी रथ में ही बैठकर अंतिम यात्रा में चल रहे थे।

मुखाग्नि गनेड़ीवाल परिवार के सर्वश्री प्रदीप गनेड़ीवाल प्रद्युम्न गनेड़ीवाल, सुमंत कुमार संदीप कुमार गौतम, अनिरुद्ध, यश,अश्विन, शांतनु, वेदांत, हर्षवर्धन वियान अद्वय, वायु आदि ने दी।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री गनेड़ीवाल परिवार के निकटवर्ती कैलाश चावला ने कहा कि रणछोड़ प्रसाद गनेड़ीवाल नर सेवा नारायण सेवा के एक जीवंत प्रतीक रहे हैं, उन्होंने धर्म, शिक्षा, समाज स्वास्थ्य, रोजगार, नारी उत्थान  और पीड़ित मानवता की सेवा के अनेक प्रतिमान स्थापित किए। संसार में रहकर भी उनका व्यक्तित्व संत स्वरूप ही रहा। उन्होंने निरोगी रहकर दीर्घ जीवन जिया और बिना किसी कष्ट के शरीर छोड़ गए। श्री चावला ने उनके सर्वोपांग व्यक्तित्व के अनेक बिंदुओं को रेखांकित किया। श्रद्धांजलि सभा में भारत माता मंदिर हरिद्वार की ओर से जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद महाराज के शोक संदेश का अभिवचन किया गया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी ब्रजेश जोशी ने किया। सिराज कुमार अग्रवाल ने भजन प्रस्तुत किए। अंत में सभी ने 2 मिनट मौन रहकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
गनेड़ीवाल परिवार की ओर से  एक करोड रुपए मुक्तिधाम केसु व्यवस्थित विकास और निर्माण के लिए और नक्षत्र न्यास कमेटी को प्रदान करने का संकल्प लिया गया, अन्न क्षेत्र न्यास कमेटी के साथ विमर्श कर चरणबद्ध व श्रृंखलाबद्ध रूप से यहां पर निर्माण कार्य और विकास के कार्य कराए जाएंगे।  मुक्तिधाम में लकड़ी बैठे ₹5 लाख की राशि भी प्रदान करने की घोषणा की गई।

अंतिम यात्रा में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर विधायक विपिन जैन पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा  जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर तथा विजय सुराणा गजराज जैन, डॉ. प्रदीप चेलावत डॉ. अशोक शुक्ला, डॉ एसएम जैन, नरेंद्र सिंह सिपानी, राजकुमार गोधा, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष आशीष गुप्ता चौधरी संतोष गोयल, राजू चावला, प्रीतेश चावला, पंडित दिलीप शर्मा, डॉ. भानुप्रताप सिंह सिसोदिया,अन्नक्षेत्र न्यास कमेटी के सचिव जवाहरलाल जैन सुधा कांत गर्ग, नरेश दोषी, सुनील बंसल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार गण सम्मिलित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.