ब्रेकिंग
मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई; दो महिलाओं सहित छः आरोपी कपड़ाएं, सड़क हादसे में यु... दशहरा पर रावण की पूजा होगी, मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका, दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूं... विजयादशमी पर्व-शस्त्र-पूजन सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / प... अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद, 3 अज्ञात आरोपियों के ख... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छह मामलों में शराब जब्त; चाकूबाजी के मामले में... ग्वालियर हादसे में बड़ी कार्रवाईः CSP हटाए गए, 3 थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित मंदसौर में अवैध शराब पर शिकंजे की तैयारी, पिछले माह कलेक्टर के दो पत्रों से प्रशासन सक्रिय, 8 आबकारी... मंदसौर जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच थाना क्षेत्रों में 6 प्रकरण दर्ज मंदसौरः मलेरिया के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 643 घरों का सर्वे; 28 लोग मिले पॉजिटिव दुर्गा अष्टमी 2026ः 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

युवा नशे से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं-मंत्री नारायण सिंह कुशवाह

ग्वालियर | नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने मैराथन दौड़ को हरी झण्डी दिखाई। यह मैराथन दौड़ महाराज बाड़ा से कटोरा ताल तक आयोजित की गई, जिसमें युवाओं, विद्यार्थियों एवं सामाजिक संगठनों के वॉलंटियर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दौड़ के शुभारंभ अवसर पर मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी कमजोर करता है। युवाओं को चाहिए कि वे नशे से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं। मैराथन दौड़ के दौरान प्रभारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं संयुक्त कलेक्टर श्री विनोद सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि सरकार द्वारा नशामुक्ति के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, परंतु इस अभियान की वास्तविक सफलता तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जागरूकता रैलियां और मैराथन दौड़ युवाओं में ऊर्जा का संचार करती हैं और उन्हें स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं। नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत इसी कड़ी में आठ नशामुक्ति रथों को शहर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रवाना किया गया था। इन रथों के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जा रहा है।

साथ ही, नुक्कड़ नाटक की टीमें भी विभिन्न स्थानों पर प्रस्तुतियां देकर लोगों को नशे से दूर रहने एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दे रही हैं। मैराथन के दौरान भी नशामुक्ति रथ साथ-साथ चले, जिनके माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। रथों पर प्रदर्शित संदेश एवं जिंगल्स ने आमजन का ध्यान आकर्षित किया। इस दौड़ में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, माधव कॉलेज, रमन शिक्षा समिति एवं अहिंसा बाल कल्याण समिति के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में वॉलियंटर्स ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह ने उपस्थित सभी नागरिकों को सामूहिक रूप से नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री हरिओम गौतम ने एवं आभार श्रीमती पूर्वी अग्रवाल ने व्यक्त किया। C@EMS

Leave A Reply

Your email address will not be published.