ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

शासकीय राशि को अपनी राशि समझकर कार्य करें और सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाए- उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

मंदसौर। मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ जनपद पंचायत परिसर में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा लगभग 11 करोड़ रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम ढिकन्या में 37 लाख 50 हजार रुपए की लागत से निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया, वहीं 10 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 42 मांगलिक भवनों का भूमिपूजन किया गया। ये सभी भवन मल्हारगढ़ जनपद की 42 अलग-अलग ग्राम पंचायतों में निर्मित होंगे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा कन्हैयालाल पाटीदार, मदन लाल राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सरपंच, नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों की सतत निगरानी की जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि शासकीय राशि को अपनी राशि समझकर कार्य करें और सभी मांगलिक भवन निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए तथा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए। साथ ही उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि जनता ने सेवा का अवसर दिया है, जिसके लिए वे आभारी हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 42 मांगलिक भवनों के अतिरिक्त 60 और भवन स्वीकृत किए गए हैं, जिनका निर्माण लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा।

इसके अलावा मल्हारगढ़ एवं पिपलिया मंडी में फ्लाईओवर निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होंगे। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2026 तक गांधी सागर परियोजना का पानी हर खेत तक पहुंचाने का लक्ष्य है, जिससे सिंचाई सुविधा में विस्तार होगा। साथ ही नारायणगढ़ एवं बूढ़ा में सांदीपनी विद्यालय तथा मल्हारगढ़ में बालिकाओं के लिए छात्रावास का निर्माण भी प्रस्तावित है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह दिन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.