ब्रेकिंग
बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जगदीश मंदिर एवं गणेश मंदिर की चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार खंडवा जिले के पुनासा में चार नकाबपोश बदमाशों ने 90 साल की महिला के साथ गैंगरेप कर घायल किया। डॉक्टरो...

सीखो कमाओ योजना के तहत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 979 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण का लाभ – ऑनलाइन आवेदन करने के लिए MMSKY पोर्टल पर लॉगइन करें।

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 979 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण का लाभ – ऑनलाइन आवेदन करने के लिए MMSKY पोर्टल पर लॉगइन करें। मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत पंजीयन कराकर मध्‍यप्रदेश के 979 युवाओं को ऑन द जॉब ट्रैनिंग के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान कराएगी।

इसके लिए कंपनी द्वारा अलग-अलग 10 ट्रेडों में युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने के उदृदेश्‍य से विभिन्‍न विषयों के इच्‍छुक युवाओं से MMSKY पोर्टल के माध्‍यम से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। कंपनी ने बताया है कि ‘’मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’’ के तहत आवेदन करने के लिए इच्‍छुक अभ्‍यर्थी प्रशिक्षण से संबंधित अर्हताओें, रिक्‍त स्‍थानों के विवरण तथा अन्‍य आवश्‍यक जानकारी MMSKY पोर्टल पर देख सकते हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन पास बेरोजगार युवाओं को इलेक्ट्रिशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, लाइनमैन, स्टेनोग्राफर (हिंदी/अंग्रेजी),इंजीनियरिंग (सिविल/ इलेक्ट्रिकल), एग्जीक्यूटिव (एच आर/ आकाउंट) आदि पदों पर 979 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री ऋषि गर्ग ने कहा है कि मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत व्यापक स्तर पर औपचारिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को कंपनी में छात्र प्रशिक्षणार्थी के रूप में ऑन द जॉब ट्रैनिंग की सुविधा मिलेगी, जिससे एक ओर जहां युवाओं को औद्योगिक एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण मिलेगा वहीं दूसरी ओर उन्हें काम के बदले स्टाइपेंड भी मिलेगा। C@EMS

Leave A Reply

Your email address will not be published.