ब्रेकिंग
मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत

चेतावनीः-सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी-कलेक्टर

Image

कलेक्टर श्रीमती गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की हुई बैठक
मंदसौर। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में आयोजित की गई। बैठक में आगामी पर्वोंकृनाहर सैय्यद राष्ट्रीय एकता मेला, होलिका दहन, धुलेंडी, गुड फ्रायडे, रंग पंचमी, शीतला सप्तमी, गुड़ी पड़वा चौत्र नवरात्रि, चौती चाँद, ईद-उल-फीतर, रामनवमी, महावीर जयंति एवं हनुमान जयंतिकृके दौरान कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक आगामी पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाए।

कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने ध्वनि प्रदूषण पर पूर्ण नियंत्रण रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध रहेगा तथा डीजे के उपयोग पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। प्रतिबंध के बावजूद डीजे बजाने पर कठोर कार्रवाई होगी। किसी भी स्थान पर डीजे बजने की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 7422220500 एवं 7049101039 पर दे। डीजे पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी। शांति समिति के सदस्यों ने सामूहिक निर्णय लिया कि होली के दौरान आयोजित होने वाली गैर में किसी प्रकार के डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा तथा समाज के अन्य सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। सभी पर्व सामूहिक रूप से एवं संयम के साथ मनाने की अपील की गई।

बैठक में नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी एवं एमपीईबी विभाग को त्योहारों के दौरान फील्ड में सक्रिय रहकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका को साफ-सफाई, एमपीईबी को विद्युत पोल एवं तारों की जांच, तथा ट्रैफिक पुलिस को रूट प्लान तैयार कर आमजन को अवगत कराने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने एवं एम्बुलेंस को अलर्ट मोड में रखने के निर्देश प्रदान किए गए। सभी समाजजनों से होलिका दहन में हरे पौधों को न काटने तथा सूखी लकड़ी एवं गोबर के कंडों का उपयोग करने की अपील की गई। साथ ही आयोजनों में वालंटियर तैनात करने, शराब पीकर वाहन न चलाने एवं सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें न फैलाने की चेतावनी दी गई। भ्रामक खबर फैलाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Image

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.