Madhya Pardesh/मंदसौर। पुलिस थाना गरोठ के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घण्टो मे हत्या का प्रयास करने वाले अज्ञात आरोपियो की पहचान कर 02 आरोपियो को किया गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक मदंसौर विनोद कुमार मीणा के द्वारा थाना गरोठ मे वृध्द पुरूष को अज्ञात व्यक्तियो द्वारा फाइरिंग कर घायल किया जाकर हत्या करने का प्रयास करने वाले आरोपियो को गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया गया। जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमति हेमलता कुरील, एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गरोठ निरीक्षक हरीश मालवीय के कुशल नेतृत्व मे दिये गये दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना गरोठ पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास की घटना को अंजान देने वाले 02 आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गई।
जान से मारने की नीयत से बंदूक से फायर किया,गोली मारी
घटना का विवरण 09 फरवरी 2026 को थाना गरोठ पर फरियादी रामप्रहलाद पिता गणपतलाल जाति नाई उम्र 38 साल निवासी बालोदा के द्वारा थाने पर रिपोर्ट की गई कि 08 फरवरी 2026 को मैं व मेरी पत्नि मंजुबाई रात्री करीबन 10.00 बजे खाना खाकर सो गये थे। मेरे पिता गणपतलाल व मेरी मां मांगीबाई मेरे पास ही मकान में खाना खाकर सो गये थे। 09.02.2026 को रात्री करीबन 03.00 बजे हमारे घर के सामने खट-पट की आवाज आई तो मैं घर से बाहर निकला तो मेरे ट्रेक्टर ट्राली के आड में कुछ हलचल दिखी तो मेने मेरे पिताजी गणपतलाल को उठाया बाद मेरे पिता व मेने आवाज लगाई की ट्रेक्टर के पिछे कौन है। तभी मेरी मां, मेरी पत्नी व पडोसी जाग गये थे। जो घर से बाहर निकल आये थे जिनको देखकर ट्रेक्टर ट्राली के पिछे आड में छिपे अज्ञात बदमाशों में से एक के हाथ में बंदुक थी जिसनें जान से मारने की नीयत से बंदूक से फायर किया जो मेरे पिता गणपतलाल के पेट पर दाहिनी तरफ गोली लगकर खुन निकलने लगा। जिस पर अज्ञात आरोपीगणो के विरुध्द थाना गरोठ पर अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 25, 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया।
मुण्डला कंजर डेरा थाना गंगधार राजस्थान से दो आरोपी पकड़ाए
थाना प्रभारी द्वारा उक्त कृत्य को तुरन्त वरिष्ठ अधिकारियो के संज्ञान मे लाते हुए मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया जाकर तुरन्त 05 अलग-अलग टीमों अनुसंधान टीम, थाना गरोठ, जिला सायबर टीम, थाना शामगढ, थाना सीतामऊ का गणन कर आरोपीगणो की धडपकड हेतु थाना गरोठ क्षेत्र व आसपास थाना क्षेत्र मे टीमे रवाना की गई। विवेचना के दोरान घटना मे प्रयुक्त 02 मोटर सायकल व घटना मे प्रयुक्त 02 पितल के कारतुस के खाली खोखे घटना स्थल के आसपास से जप्त किये गये। घटना स्थल के आसपास के लोगो से चर्चा की व सीसीटीवी फूटेज खंगाले जाकर मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपीगण कमल पिता रंगलाल कंजर उम्र 30 साल निवासी अरनिया डेरा थाना उन्हेल जिला झालावाड राजस्थान हाल मुकाम मुण्डला कंजर डेरा थाना गंगधार जिला झालावाड राजस्थान व गोविंद पिता रंगलाल कंजर उम्र 31 साल निवासी मुण्डला कंजर डेरा थाना गंगधार जिला झालावाड राजस्थान की पहचान की जाकर गिरफ्तार किया गया जिनके द्वारा पुछताछ पर अन्य तीन साथी दिलीप पिता जमनालाल कंजर, राहुल पिता रामचंद्र कंजर एवं अजय कंजर के साथ मिलने घटना कारित करना बताया। जिनकी तलाश व अग्रीम कार्यवाही जारी है। सराहनीय कार्य-निरीक्षक हरीश मालवीय थाना प्रभारी गरोठ, थाना प्रभारी शामगढ, थाना प्रभारी सीतामऊ एवं जिला सायबर टीम का सराहनीय योगदान रहा।