इंदौर में तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, हादसे में इंदौर में सड़क हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन सहित तीन लोगों की मौत
इंदौर। मध्यप्रदेश, इंदौर में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बाला बच्चन की पुत्री प्रेरणा (प्रियंका) बच्चन (25) भी शामिल हैं। हादसा सुबह करीब 5:15 बजे रालामंडल इलाके में इंदौर बायपास पर हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर में सड़क हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल एवं भंवरकुआं निवासी मनसिंधु का दुःखद निधन की खबर है।