ब्रेकिंग
बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम... बीजेपी के पूर्व मंत्री श्री रावत विजयपुर से विधायक बने, एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला श्योपुर जिले के व... प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण एवं प्रगति की समीक्षा, राजगढ़ जिला पंचायत की... बच्चों की सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने अपना रुख स्प... भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जगदीश मंदिर एवं गणेश मंदिर की चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार खंडवा जिले के पुनासा में चार नकाबपोश बदमाशों ने 90 साल की महिला के साथ गैंगरेप कर घायल किया। डॉक्टरो...

मंदसौर जिला पुलिस थाना दलौदा द्वारा वेयरहाउस मे हुई चोरी का किया पर्दाफाश

मंदसौर। वेयर हाउस से चोरी हुए 300 क्विटल गेहूँ सहित 03 पिकअप वाहन सहित 50 लाख से अधिक का किया मश्रुका जप्त कर दलौदा पुलिस ने पांच आरोपियो को किया गिरफ्तार किया।

जिला पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के द्वारा अभियान के तहत निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर तेर सिहं बघेल एवं मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम द्वारा दलोदा थाना क्षैत्र ग्राम धुंधडका मे स्थित वेयर हाउस से 300 क्विंटल गेहूँ चोरी करने वाले गिरोह को पकडकर 300 क्विंटल गेहूँ सहित चोरी मे प्रयुक्त 03 पिकअप वाहन कुल मश्रुका लगभग 50 लाख रूपये का जप्त कर 05 आऱोपीयो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना दलौदा क्षैत्र के ग्राम धुंधडका मे स्थित कृषक वेयरहाउस से फरियादी संजय गर्ग निवासी मंदसौर ने दिनाक 02/01/2026 को वेयरहाउस मे रखे लगभग 300 क्विंटल गेहूँ चोरी हो जाने के संबध मे थाने पर सूचना दी जिस पर थाना दलौदा पर अपराध क्र 08/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया दौराने विवेचना टीम द्नारा घटना स्थल कृषक वेयर हाउस तथा आस पास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज तथा माननखेडा टोल के फुटेज तथा वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पाया कि ग्राम धुंधडका थाना दलौदा मे स्थित कृषक वेयरहाउस से लगभग 300 क्विंटल गेहूँ चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी दीपक पिता राजुलाल परमार निवासी धोलका जिला रतलाम तथा वेयर हाउस के मेनेजर महिपालसिंह पिता किशोर सौलंकी निवासी कचनारा हाल मुकाम दलौदा ने गेहूँ मालिक के मुनीम लखन पिता मोहनलाल शर्मा के साथ मिलकर वेयरहाउस की डुप्लीकेट चाबीयों को तैयार करवाया गया बाद वेयरहाउस के चौकीदार मोहनलाल पिता बगदीराम माली निवासी गुलियाना तथा राधेश्याम पिता रामलाल भांभी निवासी धुंधडका को तैयार कर एक टीम को तैयार किया गया जिसमे वेयरहाउस मे रात के समय कैमरो पर कपडा डालकर सभी कैमरो की पीनो को निकालकर बंद कर दिया जाता था बाद डुप्टीकेट चाबीयो से वेयर हाउस के तालो को खोलकर वेयरहाउस मे रखे गेहँ को दीपक परमार पिता राजूलाल परमार निवासी धोलका जिला रतलाम ने अपने अन्य एक साथी द्वारा भेजी गई 03 पिकअप वाहनो मे भरकर रात्रि के अंधेरे मे गेहूँ को चोरी किया जाता था। यही प्रक्रिया अपनाकर सभी 05 आरोपीयो द्वारा पिछले एक माह मे वेयरहाउस से लगभग 300 क्विंटल गेहूँ को चोरी किया गया। वेयर हाउस के मेनेजर, गेहूँ मालिक के मुनीम, चौकीदार सहित चोरी का माल खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर चोरी हुआ लगभग 300 क्विंटल गेहूँ चोरी मे उपयोग 03 पिकअप वाहन कुल किमती लगभग 50 लाख आरोपीयो से जप्त कर 05 आऱोपीयो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई।

उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी दलौदा, उनि आर.एस. पंवार, सउनि प्रमोदसिंह तोमर, प्र.आर 127 यादवेन्द्रसिंह, प्र.आर. 55 दिपेन्द्रसिंह, प्र.आर. 133 मुकेश भदोरिया, प्र.आर. 173 हरीश यादव , प्र.आर. 290 जितेन्द्रसिंह गौर, आर. 867 लाजपतराय सेन , आऱक्षक 628 विजय दडिंग, आर. 484 युवराजसिंह, आर 879 गोपाल कृष्ण, आरक्षक 228 कमलेश शर्मा, आर 253 नारायण डाबी, आर 485 कुलक्षेष्ठ, आर 905 गजेन्द्रसिंह, की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक मदंसौर द्वारा पुरष्कृत किया जावेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.