भागीरथपुरा घटना के बाद रोहित सिसोनिया अपर आयुक्त इंदौर का ट्रास्फर, इंदौर कें दूषित जल त्रासदी से निपटने के लिए आकाशसिंह, प्रखरसिंह,आषिश कमार पाठक की नई पदस्थी के आदेश जारी-CM
मध्यप्रदेश के इंदौर में दूषित पेयजल से हुई 15 मौतों के मामले में सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश दिए ।
इंदौर के दूषित पेयजल प्रकरण को राज्य शासन ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। लापरवाही के दोषी अधिकारियों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है।
भागीरथपुरा घटना के बाद रोहित सिसोनिया अपर आयुक्त इंदौर का ट्रास्फर, और इंदौर कें दूषित जल त्रासदी से निपटने के लिए आकाशसिंह, प्रखरसिंह,आषिश कमार पाठक की नई पदस्थी के आदेश जारी कर जानकारी देते हुए सीएम ने बताया की नागरिकों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जवाबदेही तय कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।
