ब्रेकिंग
मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि... गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ... नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन, मंदसौर में हुआ स्वागत

कोलार थाना पुलिस ने गैंगवार के बदमाशो को गिरफ्तार कर उनका इलाके के ओम नगर में जुलूस निकाला।

भोपाल। नये शहर के कोलार थाना इलाके में दो दिन पहले रात को खूनी संघर्ष को अंजाम देने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश जीतू यादव की गैंग के आरोपियों अमन यादव, शुभम बांडा और राजेश राही को गिरफ्तार कर उनका इलाके के ओम नगर में जुलूस निकाला। इसके साथ ही, घटना में उपयोग की गई जीतू की फॉर्च्यूनर गाड़ी को उसके घर से जब्त किया है।

पुलिस आरोपी जीतू यादव की तलाश में लगातार छापामार कार्यवाही कर रही है। थाना पुलिस के मुताबिक 2 जनवरी की रात में दो पक्षों के बीच मारपीट होने के साथ ही तलवारबाजी हो गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुचीं पुलिस ने तुरंत ही स्थिति को संभाल लिया था। पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष की शिकायत पर आरोपी अमन यादव, जीतू यादव, कृष्णा नागले, शुभम बांडा और राजेश राही के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। जबकि दूसरे पक्ष की शिकायत पर लक्ष्मण, अजय बैरागी, राहुल बैरागी, ऋष्भ बैरागी और दीपक नाथ के खिलाफ केस दर्ज किया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अमन यादव, राजेश राही, ऋषभ और दीपक राही को गिरफ्तार कर लिया। जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश जीतू यादव अपने भाई अमन के साथ अपनी फार्च्यूनर गाड़ी से मौके पर पहुंचा था। जहां उसे आरोपियों ने घेर लिया और गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बताया जाता है, कि ओमनगर में अवैध शराब की बिक्री को लेकर 2024 में स्थानीय ने लोगों ने विधायक से लिखित शिकायत की थी। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी, और यही अवैध शराब बिक्री व वसूली में वर्चस्व बनाने के लिए ही विवाद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों का जुलूस निकालने के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

वहीं, मामले में फरार चल रहे आरोपी जीतू यादव के खिलाफ भी पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए उसकी फॉर्च्यूनर कार को क्रेन की मदद से उठाकर जब्त कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, फरार आरोपी की तलाश लगातार जारी है, और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Copy@EMS

Leave A Reply

Your email address will not be published.