बुथ लेवल ऑफिसर (बी.एल.ओ.) की आकस्मिक मृत्यु/दुघर्टना मे विकलांगता जैसे मामले में पहले विप़क्षी पार्टी और अब म.प्र. भाजपा के प्रवक्ता व पुर्व विधायक ने इस मुद्वे पर रखी यह मांग
भोपाल। विशेष गहन पुर्ननिरीक्षण मध्यप्रदेश के दौरान बुथ लेवल ऑफिसर (बी.एल.ओ.) की आकस्मिक मृत्यु/दुघर्टना मे विकलांगता जैसे मामले में मध्यप्रदश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पुर्व विधायक यशपालसिंह सिसोदिया ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली को पत्र लिखकर एसआईआर की कार्यवाही मे लगे बी.एल.ओ. को भी अनुग्रह राशि का प्रावधान किये जाने की आवश्यकता बताई गई है। इससे पहले एसआईआर को लेकर विप़क्षी पार्टी द्वारा बीएलओ की मौत को दबाव का परिणाम बताते हुए आर्थिक सहयाता और अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की गई।
मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम यानी एसआईआर की डेडलाइन 4 दिसबां की जगह 11 दिसबंर 2025 याने की 7 दिन तो बढ़ गई लकिन कार्य का प्रेशर मतदाता और बूथ लेवल अधिकारी दोनों पर देखा जा सकता है। विशेष गहन पुर्ननिरीक्षण मध्यप्रदेश के दौरान बुथ लेवल ऑफिसर (बी.एल.ओ.) की आकस्मिक मृत्यु/दुघर्टना मे विकलांगता जैसे मामले में सामने आ रहे है। शासन प्रशासन की तरफ से (बी.एल.ओ.) की आकस्मिक मृत्यु/दुघर्टना मे विकलांगता जैसे मामले में इस तरह होने वाली घटनाओं को लेकर कोई आदेश जानकारी मे नही आया है।
मध्य प्रदेश में चार से अधिक बी.एल.ओ. की मौत के मामले में विपक्ष ने इन घटनाओं को एसआईआर के दबाव का परिणाम बताया है, जबकि प्रशासन ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल रिकॉर्ड का इंतजार करने की बात कही है, लेकिन आश्रितों को नियमानुसार आर्थिक मदद और अनुकंपा नियुक्ति देने की घोषणा की है.
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बी.एल.ओ. के अधिकारों की रक्षा की मांग की है और सर्वोच्च अदालत से स्वतः संज्ञान लेने और बी.एल.ओ. के लिए बीमा कराने की मांग की है।
————————–
मंदसौर के पुर्व विधायक इस लिए लिखा पत्र पढ़े…..
श्री सिसोदिया ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली पत्र लिखा, जिसमे श्री सिसोदिया ने अपने पत्र मे एसआईआर के विषय मे लिखा की निर्वाचन नामावली मे म.प्र. सहित 12 राज्यों मे विशेष गहन पुर्ननिरीक्षण के दौरान बुथ लेवल ऑफिसर (बी.एल.ओ.) की आकस्मिक मृत्यु/दुघर्टना मे विकलांगता पर अनुग्रह राशि का प्रावधान किये जाने के संबंध मे अनुरोध की भारत के विभिन्न राज्यों मे इन दिनो एसआईआर का कार्य प्रगति पर चल रहा है, लोकतंत्र की सुदृढ़ता हेतु यह कार्यवाही स्वागत योग्य एवं सराहनीय है। एसअसईआर के दौरान बुथ लेवल स्थायी अपंगता होने के समाचार जानकारी मे आ रहे है। विभिन्न राज्यों से प्राप्त सुचनाओं के अनुसार इस कार्य ऑफिसर (बी.एल.ओ.) की आकस्मिक मृत्यु/दुघर्टना से जिस तरह मतदान/मतगणना के दौरान मतदानकर्मियो/सुरक्षाकर्मियो की असामयिक मृत्यु होने पर या स्थायी अपंगता होने पर अनुग्रह राशि का प्रावधान प्रचलन में है, ठीक उसी तरह का प्रावधान इस कार्य मे लगे बुथ लेवल ऑफिसर (बी.एल.ओ.) के लिये भी किया जाना चाहिये। निर्वाचन नामावली किसी भी निर्वाचन के लिये प्रथम आवश्यकता है, लोकतंत्र की रीढ़ की हड्डी है निर्वाचन नामावली को तैयार करने के लिये बी.एल.ओ. को सबसे अधिक परिश्रम करना पडता है। एसआईआर की कार्यवाही मे लगे बी.एल.ओ. को भी अनुग्रह राशि का प्रावधान किये जाने की आवश्यकता प्रतीत होती है। कृपया इस संवेदनशील मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर अनुगह राशि का प्रावधान किये जाने के आदेश जारी करने का कष्ट करे।
प्रतिलिपी
मुख्य निर्वाचन आयुक्त महोदय,
राज्य निर्वाचन भोपाल (म.प्र.)
(यशपाल सिसौदिया)