एनडीपीएस के अपराधों में बेहतर कार्यवाही पर मंदसौर पुलिस की वाहवाही, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम पर ली अपराध समीक्षा बैठक ली गई
Madha Pardesh/ मंदसौर। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उमेश जोगा द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर ली अपराध समीक्षा बैठक, मुस्कान अभियान, सीएम हेल्पलाइन और एनडीपीएस सम्बन्धी अपराधों में अच्छी कार्यवाही पर मंदसौर पुलिस की सराहना की। 25 नवबंर 2025 मंगलवार को उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उमेश जोगा जी के द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के अपराधों को लेकर समीक्षा की गई। कुछ अपराधों में मंदसौर पुलिस की कार्यवाही की प्रशंसा की और कुछ अपराधों में बेहतर कार्यवाही हेतु निर्देशित भी किया।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन द्वारा जिन अपराधों के संबंध में समीक्षा मे महिला संबंधी अपराध पेंडेंसी, ऑपरेशन मुस्कान कार्यवाही, सीएम हेल्पलाइन, सड़क दुर्घटना चालान एवं जागरूकता संबंधी, कंजर ,पारदी,सांसी, बांछड़ा, बागटांडा गिरोह के सदस्यों की पहचान कर इनपर सख्त कार्यवाही, एनडीपीएस के अपराधों में फरार वारंटियों की अधिकतम पतारसी करने के संबंध में बेहतर कार्यवाही करने पर मंदसौर पुलिस की सराहना की गई। अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के साथ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर टी एस बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ अनुभाग श्रीमती हेमलता कुरील तथा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।