ब्रेकिंग
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मंदसौर कोतवाली पुलिस ने 18 क्वार्टर देशी शराब जब्त मध्यप्रदेश ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द... एमडी तस्करी मामले में बाबू सिंधी गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी सलाखों के पीछे, नये के विरूद्ध कोतवाली पुलि... मध्यप्रदेश विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट, आगामी वि... मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण हादसा: सेल्फी लेते समय ट्रक ने छह दोस्तों को कुचला, सभी की मौ... गधों को खिलाए गुलाब जामुन, अगले दिन भोपाल में हुई बारिश; मानसून मनाने की लोक मान्यता फिर चर्चा में मंदसौर कोतवाली पुलिस की कार्रवाईः तीन आरोपियों से धारदार छुरे जब्त, आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज श्री पशुपतिनाथ मंदिर का महाघंटा खामोश, फिर गूंज सुनने को भक्तों में बढ़ रही लालसा, मंदिर प्रबंध समिति... भानपुरा में अमानक खाद बेचने पर मामला दर्ज, गुजरात कि सुप्रीम कामधेनु फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड कम्... फरार अरमान सुरजनी गिरफ्तार, इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा पूर्व में चार पकड़ेगें जा चुके

एनडीपीएस के अपराधों में बेहतर कार्यवाही पर मंदसौर पुलिस की वाहवाही, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम पर ली अपराध समीक्षा बैठक ली गई

Madha Pardesh/ मंदसौर। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उमेश जोगा द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर ली अपराध समीक्षा बैठक, मुस्कान अभियान, सीएम हेल्पलाइन और एनडीपीएस सम्बन्धी अपराधों में अच्छी कार्यवाही पर मंदसौर पुलिस की सराहना की।  25 नवबंर 2025 मंगलवार को उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उमेश जोगा जी के द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के अपराधों को लेकर समीक्षा की गई। कुछ अपराधों में मंदसौर पुलिस की कार्यवाही की प्रशंसा की और कुछ अपराधों में बेहतर कार्यवाही हेतु निर्देशित भी किया।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन द्वारा जिन अपराधों के संबंध में समीक्षा मे महिला संबंधी अपराध पेंडेंसी, ऑपरेशन मुस्कान कार्यवाही, सीएम हेल्पलाइन, सड़क दुर्घटना चालान एवं जागरूकता संबंधी, कंजर ,पारदी,सांसी, बांछड़ा, बागटांडा गिरोह के सदस्यों की पहचान कर इनपर सख्त कार्यवाही, एनडीपीएस के अपराधों में फरार वारंटियों की अधिकतम पतारसी करने के संबंध में बेहतर कार्यवाही करने पर मंदसौर पुलिस की सराहना की गई। अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के साथ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर टी एस बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ अनुभाग श्रीमती हेमलता कुरील तथा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.