Madhya pardesh /मंदसौर। नगर पुलिस अधिक्षक जितेन्द्र भास्कर के मार्गदर्शन में नई आबादी इंजार्ज थाना प्रभारी उनि बापुसिंह बामनिया के नेतृत्व में गठीत टीम द्वारा हार जीत का दावं खेलते हुए 9 जुआरियों को पकड़ा गया।
पशुपति नाथ मेला परिसर, झुला बाजार के पीछे नदी किनारे कुछ लोग घोडी दाने का खेल खेल कर हार जीत का दाव लगा रहे है। मुखबिर सुचना विश्वशनिय होने पर ईचांर्ज थाना प्रभारी द्वारा नई आबादी इंजार्ज थाना प्रभारी उनि बापुसिंह बामनिया व थान कोतवाली गठित टीम रवाना की गई जो घटना स्थल पर पुलिस टीम को देख कर हार जीत का दाँव खेलने वाले व्यक्ति हडबडा कर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरा बंदी कर पकडा। घटना स्थल से आरोपी के कब्जे से कुल 8220 नगदी व घोडी दाने जप्त किये गये।
आदिल पिता अकील खान उम्र 21 साल निवासी अभिनंदन कालोनी मंदसौर, नारायण पिता ख्यालीरामजी सोनी उम्र 35 साल निवासी अभिनंदन नगर मंदसौर, सेहजाद पिता जाकिर मंसुरी उम्र 35 साल निवासी अभिनंदन कालोनी मंदसौर, फिरोज पिता पीर मोहम्मद शेख उम्र 49 साल निवासी शहर किला रोड मंदसौर, इरफान पिता इकबाल हुसैन उम्र 35 साल निवासी शहर किला रोड मंदसौर, विशाल पिता मुकेश परिहार उम्र 32 साल निवासी नागदा गली मंदसौर, सद्दाम पिता बाबुखाँ खान उम्र 29 साल निवासी पिपलिया मंडी जिला मंदसौर, हितेन्द्र पिता हरिसिंह चौहान निवासी अभिनंदन नगर मंदसौर, जगदीश पिता राजेन्द्र साँखला उम्र 42 साल निवासी कोठारी कालोनी मंदसौर को हार जीत का दावं खेलते हुए पकड़ा गया।