ब्रेकिंग
अप्रैल 2026 से घरेलू उपभोक्ता (150-300 यूनिट मासिक खपत) के बिल में 150-300 रुपये प्रतिमाह और सालाना ... एक गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रू में देने वाली मंदसौर की द्वारका इण्डेन गैस एजेंसी सील, भृष्ट संचालक... मंदसौर पुलिस, थाना नारायणगढ़ द्वारा तरबुज की ट्रक से कुल 85 किलो डोडाचूरा जप्त, अन्तर्राज्यीय तस्कर क... म.प्र. नदियों का मायका, प्रदेश में 19 मार्च से शुरू होगा जल गंगा संवर्धन अभियान-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन... अफीम डोड़े मुखिया की निगरानी में तुड़वाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी-राज्यसभा सदस्य श्री गुर्जर, डीए... पोस्टमार्टम रूम के बाहर 20×30 फीट का विशाल शेड बनाया, रेडक्रॉस सोसाइटी नरसिंहगढ़ के अध्यक्ष एवं अनुवि... बस्तर जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या म... बिना वैध लाइसेंस के पशु मांस और मछली की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक, उल्लंघन पर धारा 223 के तहत द... डीजीपी इलेवन ने जिला पुलिस बल भोपाल को 121 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। डीजीपी इलेवन टीम न... युवा वकीलों को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में समय बिताना चाहिए, न कि केवल प्रचार पाने के लिए अदालत का सम...

नीमच जिला निरीक्षण मे नगर एवं ग्राम निवेश में दो अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित पाए, नोटिस जारी, होगी कार्यवाही

नीमच ए.डी.एम.श्री कलेश ने किया कलेक्‍टोरेट में विभिन्‍न विभागों के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति का लिया जायजा
नीमच। मध्यप्रदेश, 20 नवम्‍बर 2025,अपर कलेक्‍टर एवं अतिरिक्‍त कलेक्‍टर बी.एस.कलेश ने गुरूवार को कलेक्‍टोरेट स्थित विभिन्‍न विभागों के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर, अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। ए.डी.एम. ने उप संचालक कृषि, उद्यानिकी, आदिम जाति कल्‍याण, महिला एवं बाल विकास, श्रम, जिला पेंशन कार्यालय, भू-अभिलेख, सहकारिता, नगर एंव ग्राम निवेश कार्यालय, जिला रोजगार कार्यालय एवं खाद्य विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण कर, उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया और पंजी में अनुपस्थित कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज की।
इस निरीक्षण के दौरान जिला रोजगार कार्यालय नीमच में कोई भी अधिकारी, कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित नहीं पाया गया। कृषि एवं उद्यानिकी कार्यालय में सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित पाए गये। आदिम जाति कल्‍याण कार्यालय में 2, महिला एवं बाल विकास कार्यालय में 2 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गये। श्रम कार्यालय में दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गये और उपस्थित पंजी संधारित नहीं पाई गई। भू-अभिलेख कार्यालय में सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गये, दो कर्मचारियों द्वारा पंजी में हस्‍ताक्षर करना नहीं पाया गया। जिला पेंशन एवं योजना कार्यालय में सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गये। नगर एवं ग्राम निवेश में दो अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित पाए और एक कर्मचारी द्वारा पंजी में हस्‍ताक्षर नही करना पाया गया।
ए.डी.एम कलेश ने इस निरीक्षण में अनुपस्थित सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.