मंदसौर में ईट भट्टा संचालक एक व्यक्ति ने केरोसील डालकर आत्मदाह की कोशिश करने पर पुलिस बचाया, अवैध भट्टे हटाने पहुंचें तहसीलदार टीम सात दिनों का समय देकर लौटना पड़ा
मंदसौर। शहर के समीपस्य अलावदाखेड़ी क्षेत्र में अवैध ईट भट्टों को हटाने की कार्यवाही प्रचलित है उसी को लकर कल सोमवार को तहसीदार टीम सहित मौक पर पहॅचे, और कार्यवाही शुरू की पर विवाद बढ़ा तो मंदसौर में अवैध ईंट भट्टों को हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कल दोपहर ग्राम अलावदा खेड़ी में यह कार्रवाई की जा रही थी, जहां एक व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान एक ईंट भट्टा संचालक ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर व्यक्ति को पकड़ लिया और सुरक्षित हिरासत में ले लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। आत्मदाह करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने बचाया गया। जब विवाद बढ़ा तो प्रशासनिक टीम बिना कार्रवाई किए ही वापस लौट गई। फिलहाल, भट्टा संचालकों को सात दिन का अंतिम चेतावनी देकर अपना अवैध कब्जा हटाने को कहा गया है। इस अवधि के बाद प्रशासन फिर से सख्त कार्रवाई कर सकता है। मौके पर मौजूद तहसीलदार ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में ईंट भट्टों के आसपास प्लांट निर्माण की योजना है। इसी के मद्देनजर नगर पालिका और तहसील कार्यालय ने कुछ दिन पहले भट्टा संचालकों को स्थल खाली करने के लिए नोटिस जारी किए थे। नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद भी भट्टे नहीं हटाए गए थे। भट्टा संचालकों ने आरोप लगाया कि उन्हें क्षेत्र में कुछ चुनिंदा भट्टा मालिकों को लाभ पहुंचाने के लिए हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हमारे भट्टे हटवाकर अन्य लोगों को स्थापित करने की तैयारी चल रही है, जिससे हम गरीबों का बड़ा नुकसान होगा और हम भुखे मरने की नोबत मे आ जाऐंगे।
पुलिस ने तत्काल एक की जान बचाई गई
ग्राम अलावदाखेड़ी में ईंट के भट्टे लगे हुए हैं, तहसील कार्यालय से आदेश जारी हुआ था कि अवैध भट्टे हैं जिन्हें हटाना है। सुरक्षा की दृष्टि से सावधानी के तौर पर पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया था। व्यक्ति द्वारा अपने ऊपर केरोसिन डालने की बात पर एडिशनल एसपी ने कहा कि पुलिस ने तत्काल उसे रोका और उसकी जान बचाई गई। – टी.एस.बघेल एडिशनल एसपी मंदसौर,मध्यप्रदेश।