Madhya Pardesh// नीमच 19 नवम्बर 2025, म.प्र.ऊर्जा विभाग द्वारा लागू समाधान योजना के तहत 2025-26 के तहत सोमवार 17 नवम्बर तक 935 उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया गया हैं, इन उपभोक्ताओं को 2.55 लाख रूपए से ज्यादा की रियायत दी गई है। एक मुश्त बकाया राशि जमा करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 892 रही है, इनकी पात्रतानुसार शत प्रतिशत सरचार्ज माफ किया गया है, इन उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल की मूल राशि ही जमा कराई गई। वहीं किश्तों में राशि जमा करने का विकल्प चय़न करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 43 रही है। नीमच सर्कल में करीब समाधान योजना में 36.60 लाख रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।
म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं. नीमच के अधीक्षण यंत्री जे.पी.ठाकुर ने बताया, कि प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में समाधान योजना का प्रभावी क्रिय़ान्वयन जारी है। समाधान योजना में तीन माह के बिजली बकायादार शामिल होकर लाभ उठा सकते हैं, पात्रतानुसार एक मुश्त बकाया बिल जमा करने पर पूरा सरचार्ज माफ होगा, किश्तों में बकाया राशि जमा करने पर सरचार्ज 90 प्रतिशत तक माफ कराया जा सकेगा। अधीक्षण यंत्री ने अधिकाधिक उपभोक्ताओं से समाधान योजना का लाभ लेने का आह्वान किया है।
ब्रेकिंग
आगर-मालवा में पटवारी 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिलों पर मंदसौर शहर में भड़का जनाक्रोश, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने फिर चौंकाया, संगठन के सिपाही रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार
कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया : संक्षिप्त परिचय
भोपाल में आंधी-अंधड़ से चरमराई बिजली व्यवस्था, बहाली के लिए युद्ध स्तर पर जुटी टीमें
मध्य प्रदेश के भोपाल-ग्वालियर समेत 40 जिलों में होगी झमाझम बारिश
महिला किसान की जमीन के नामांतरण के बदले रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई
"मंदसौर वन विभाग में लोकायुक्त का शिकंजा: 3 हजार की रिश्वत लेते स्थापना शाखा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्त...
प्रधानमंत्री ने वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति को पक्का घर उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन आज भी बड़ी सं...
‘जल मंदिर का शुभारंभ, विश्व तंबाकू नियंत्रण दिवस मनाया, मंदसौर कलेक्टर की समीक्षा बेठक सम्पन्न