ब्रेकिंग
दतिया विधानसभा उपचुनावः पांचवें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त बरकरार, भाजपा 308 वोट से पीछे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियानः मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवा... मल्हारगढ़ पुलिस की कार्रवाईः अवैध शराब के तीन मामलों में 56 क्वार्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, मुख्यमं... मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की आगामी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर दिव्यांक सिं... गुना पुलिस की गौवंश तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाईः बीनागंज चौकी, थाना चॉचोड़ा पुलिस द्वारा 4 आरोपी... एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, मंदसौर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाईः सीतामऊ में 110 ग्राम ए... स्मार्ट मीटर के विरोध में चक्का जाम, उपभोक्ताओं ने सड़क पर रखे मीटर नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के अंतर्गत मंदसौर जिला पुलिस अधिक्षक विनोद कुमार मीना के दिशा निर्दे... मध्यप्रदेश, पूरे देश का इकलौता राज्य है, जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थि...

कांग्रेस ने पार्टी ने राज्य को 1047 ब्लॉक में बांटा, इन ब्लॉक की जिम्मेदारी राज्य के तमाम बड़े नेताओं को सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि भाजपा की नीयत ठीक नहीं है वे हेराफेरी से सत्ता पर कब्जा करना चाहते हैं,

भोपाल । मध्य प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया चल रही है , इसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि वर्तमान दौर की राजनीति में कांग्रेस को कहीं ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। इसलिए राज्य के तमाम बड़े नेताओं की ब्लॉक स्तर पर ड्यूटी लगाई गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य में एसआईआर का काम चल रहा है, वही पार्टी ने छोटे से लेकर बड़े नेता तक की सक्रियता को लेकर रणनीति बनाई है, जिसके तहत विधानसभा प्रभारी बनाए हैं। राज्य में शत प्रतिशत बीएलए बनाए गए हैं, इसकी मॉनिटरिंग को लेकर जिला स्तर पर एक मेकैनिज्म बनाया गया है। प्रशिक्षण केंद्र 100 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र में बने हैं जहां बीएलए को प्रशिक्षण दे दिया है। आने वाले कुछ दिनों में शत प्रतिशत बीएलए को प्रशिक्षण दे दिया जाएगा। इसका मकसद आम मतदाता के वोट की रक्षा करना है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की नीयत ठीक नहीं है वे हेराफेरी से सत्ता पर कब्जा करना चाहते हैं, इसलिए कांग्रेस को कहीं ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। पार्टी ने राज्य को 1047 ब्लॉक में बांटा है और इन ब्लॉक की जिम्मेदारी राज्य के तमाम बड़े नेताओं को सौंपी गई है। इसी क्रम में मुझे भी एक ब्लॉक का प्रभारी बनाया गया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने भाजपा नेताओं के विवादित बयानों पर तंज कसते हुए कहा कि वोट चोरी करके सत्ता का मद भाजपा के नेताओं के सिर पर चढ़ गया है। अभी राज्य के मंत्री इंदर सिंह परमार ने जिस तरह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पर टिप्पणी की, वह उनके संस्कार बताते हैं, वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कर्मचारियों पर टिप्पणी की, यह इनके संस्कारों को बताता है। इतना ही नहीं, पूर्व मंत्री फगन सिंह कुलस्ते ने कहा है कि इसे छोटी-छोटी घटनाएं बताया हैं यह भाजपा का चाल, चेहरा और चरित्र है।
भाजपा की बिहार में जीत पर सवाल उठाते हुए पटवारी ने कहा कि बिहार में स्ट्राइक रेट 90 प्रतिशत से ऊपर है, महाराष्ट्र में स्ट्राइक रेट 90 प्रतिशत से ऊपर है और अन्य राज्यों में स्ट्राइक रेट जीत का 90 प्रतिशत से ऊपर है। यह अपने आप में यह संदेश है कि चुनाव आयोग भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहा है, चुनाव आयोग भाजपा का कार्यकर्ता है। Copy@khaskhabar

Leave A Reply

Your email address will not be published.